शेखपुरा अग्निशमन केंद्र ने चलाया आग से बचाव अभियान:मॉक ड्रिल और नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दिए टिप्स, महिलाओं को दी लाइव ट्रेनिंग

शेखपुरा अग्निशमन केंद्र ने चलाया आग से बचाव अभियान:मॉक ड्रिल और नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दिए टिप्स, महिलाओं को दी लाइव ट्रेनिंग

शेखपुरा अग्निशमन केंद्र भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी कड़ी में, केंद्र के सब अधिकारी सौरभ कुमार, राहुल कुमार और रंजीत कुमार साह के नेतृत्व में चेवाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के तरीके बताए गए। एकरामा पंचायत के बेलखुंडी सहित अन्य गांवों के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पंपलेट वितरित कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। आग पर काबू पाने के तरीकों का प्रदर्शन इसमें चूल्हे की आग, रसोई गैस की आग, बिजली से लगने वाली आग और पेट्रोलियम पदार्थ से लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने आग लगने से बचाव के लिए सावधानी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में सामान्य तौर पर वृद्धि होती है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों और आसपास के लोगों को भी आग से बचाव के प्रति सतर्क और सचेत करने का आह्वान किया। अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट अग्निशमन अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि गर्मी आते ही अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। विभाग ने बताया कि इस तरह के जन जागरूकता अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार जारी रहेंगे। शेखपुरा अग्निशमन केंद्र भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी कड़ी में, केंद्र के सब अधिकारी सौरभ कुमार, राहुल कुमार और रंजीत कुमार साह के नेतृत्व में चेवाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के तरीके बताए गए। एकरामा पंचायत के बेलखुंडी सहित अन्य गांवों के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पंपलेट वितरित कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। आग पर काबू पाने के तरीकों का प्रदर्शन इसमें चूल्हे की आग, रसोई गैस की आग, बिजली से लगने वाली आग और पेट्रोलियम पदार्थ से लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने आग लगने से बचाव के लिए सावधानी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में सामान्य तौर पर वृद्धि होती है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों और आसपास के लोगों को भी आग से बचाव के प्रति सतर्क और सचेत करने का आह्वान किया। अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट अग्निशमन अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि गर्मी आते ही अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। विभाग ने बताया कि इस तरह के जन जागरूकता अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *