कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब संध्याकालीन प्रार्थना के दौरान 27 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर और शेखपुरा सदर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। बेहोश हुई सभी छात्राओं को आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से वहां भी अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह नियंत्रित किया। देखें,मौके से आई तस्वीरें…
छात्राओं के अभिभावक अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। देर रात तक एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉ. राकेश कुमार, डीईओ डॉ. तनवीर आलम और डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान रवि शास्त्री समेत कई अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे। छात्राओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। नाश्ते में भुजा और नमकीन खाया अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि शनिवार शाम नाश्ते में भुजा और नमकीन खाने के बाद प्रार्थना के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद कई छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिर पड़ीं। डॉक्टर बोले-फूड पॉइजनिंग और उमस सदर अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग और उमस भरी गर्मी को घटना की संभावित वजह बताया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि दो छात्राओं को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान छह छात्राओं की तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सभी छात्राएं 12 घंटे से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती हैं एसडीओ बोलीं- सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर एसडीओ प्रियंका कुमारी और डीईओ डॉ. तनवीर आलम ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और भोजन सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब संध्याकालीन प्रार्थना के दौरान 27 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर और शेखपुरा सदर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। बेहोश हुई सभी छात्राओं को आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से वहां भी अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह नियंत्रित किया। देखें,मौके से आई तस्वीरें…
छात्राओं के अभिभावक अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। देर रात तक एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉ. राकेश कुमार, डीईओ डॉ. तनवीर आलम और डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान रवि शास्त्री समेत कई अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे। छात्राओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। नाश्ते में भुजा और नमकीन खाया अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि शनिवार शाम नाश्ते में भुजा और नमकीन खाने के बाद प्रार्थना के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद कई छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिर पड़ीं। डॉक्टर बोले-फूड पॉइजनिंग और उमस सदर अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग और उमस भरी गर्मी को घटना की संभावित वजह बताया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि दो छात्राओं को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान छह छात्राओं की तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सभी छात्राएं 12 घंटे से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती हैं एसडीओ बोलीं- सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर एसडीओ प्रियंका कुमारी और डीईओ डॉ. तनवीर आलम ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और भोजन सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।


