थार के पीछे लगी पुलिस गाड़ी टकराई,कांस्टेबल ड्राइवर की मौत:SHO भी घायल हुए,सीकर में नाकाबंदी तोड़कर नवलगढ़ की तरफ गई थी गाड़ी

थार के पीछे लगी पुलिस गाड़ी टकराई,कांस्टेबल ड्राइवर की मौत:SHO भी घायल हुए,सीकर में नाकाबंदी तोड़कर नवलगढ़ की तरफ गई थी गाड़ी

सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में नाकाबंदी तोड़कर फरार हुई थार गाड़ी का नवलगढ़ पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। पीछा करने के दौरान नवलगढ़ पुलिस की गाड़ी कच्चे रास्ते पर एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कांस्टेबल ड्राइवर की मौत हो गई जबकि नवलगढ़ थानेदार घायल हो गए। हालांकि थार गाड़ी में सवार दोनों लोगों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। दरअसल आज सुबह 3 से 6 बजे तक नाकाबंदी की गई थी। इसी सुबह करीब 5 बजे सीकर में एक हरियाणा नंबर की थार गाड़ी दादिया पुलिस थाने की नाकाबंदी तोड़कर आगे नवलगढ़ की तरफ चली गई। जब नवलगढ़ पुलिस को इसकी सूचना मिली तो नवलगढ़ पुलिस ने भी पीछा करना शुरू किया। इसके बाद बदमाशों ने थार गाड़ी को कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ा लिया। इस रास्ते पर नवलगढ़ थानेदार अजय सिंह और उनकी टीम थार गाड़ी का पीछा कर रही थी। रास्ते में अचानक ही बदमाशों की गाड़ी ने यू टर्न ले लिया। ऐसे में पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस की गाड़ी के पेड़ के टकराने के बाद एयरबैग भी खुले। घटना में कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीकर भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर नवलगढ़ थानेदार अजय सिंह का नवलगढ़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है जहां झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इधर घटना के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने थार गाड़ी में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि थार गाड़ी हरियाणा नंबर की थी जिसमें सवार दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे।गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *