भागलपुर में महिला की हत्या, खेत में मिली लाश:मवेशी के लिए चारा लाने घर से निकली थी, बॉ़डी पर कई जगह धारदार हथियार से वार

भागलपुर में महिला की हत्या, खेत में मिली लाश:मवेशी के लिए चारा लाने घर से निकली थी, बॉ़डी पर कई जगह धारदार हथियार से वार

भागलपुर में शनिवार देर एक महिला की हत्या हुई थी। मृतका स्व. बैजनाथ मंडल की पत्नी रुकमणी देवी (50) है। बताया जा रहा कि महिला शाम में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। अंधेरा होने के बाद वापस नहीं लौट ती परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने खेत में महिला की लाश देखी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मधुसुदनपुर पुलिस पहुंची। जांच में पता चला महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले किए गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षएत्र के भथुआचक की है। मामले में जल्द खुलासा होगा गांव में चर्चा है कि महिला का किसी से विवाद था। महिला के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। घटना के पीछे के स्पष्ट कारण का अभी तक पता नहीं चला है। थाना अध्यक्ष कुमार मंडल ने कहा कि हत्या हुई है। घटना की जांच की जा रही है। हर एक पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में जल्द खुलासा होगा। भागलपुर में शनिवार देर एक महिला की हत्या हुई थी। मृतका स्व. बैजनाथ मंडल की पत्नी रुकमणी देवी (50) है। बताया जा रहा कि महिला शाम में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। अंधेरा होने के बाद वापस नहीं लौट ती परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने खेत में महिला की लाश देखी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मधुसुदनपुर पुलिस पहुंची। जांच में पता चला महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले किए गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षएत्र के भथुआचक की है। मामले में जल्द खुलासा होगा गांव में चर्चा है कि महिला का किसी से विवाद था। महिला के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। घटना के पीछे के स्पष्ट कारण का अभी तक पता नहीं चला है। थाना अध्यक्ष कुमार मंडल ने कहा कि हत्या हुई है। घटना की जांच की जा रही है। हर एक पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में जल्द खुलासा होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *