20 मई को शुरू होगा रेलवे बलटाना- चंडीगढ़ अंडरपास:प्रशासक करेंगे शिलान्यास, 12.81 करोड़ से बनेगा प्रोजेक्ट; जाम से मिलेगी राहत

20 मई को शुरू होगा रेलवे बलटाना- चंडीगढ़ अंडरपास:प्रशासक करेंगे शिलान्यास, 12.81 करोड़ से बनेगा प्रोजेक्ट; जाम से मिलेगी राहत

चंडीगढ़ में रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। रेलवे लाइन पर बनने वाले नए अंडरपास का शिलान्यास 20 मई को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह अंडरपास बनने से दड़वा गांव, बलटाना, जीरकपुर और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंसते हैं जाम में स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में कई बार रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस, स्कूली बसें और ऑफिस जाने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। पीक ऑवर्स के दौरान हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। लोग लंबे समय से यहां अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन की ओर से इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद यह काम पूरा हो रहा है। 12.81 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा अंडरपास प्रशासन के अनुसार यह परियोजना करीब 12.81 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। अंडरपास की लंबाई करीब 50 मीटर होगी और इसे रेलवे लाइन के नीचे बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद लोगों को रेलवे फाटक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और आवाजाही सुगम हो जाएगी। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा का समय भी बचेगा। कई साल पुरानी मांग अब होगी पूरी दड़वा और आसपास के इलाकों में आबादी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते रेलवे फाटक पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता गया। स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधि कई बार प्रशासन के सामने इस समस्या को उठा चुके थे। प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों और इंजीनियरिंग विभाग को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रेलवे विभाग, इंजीनियरिंग विंग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *