किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बासबाड़ी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महबीस (20 वर्ष) ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग की, मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा। महबीस का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व मो० अनजारुल (28 वर्ष) से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। गत 14 मई, 2026 को उसकी रुखसती हुई और वह अपने पति के घर आई। महबीस के अनुसार, उसके माता-पिता ने दहेज में घर का सारा सामान, साढ़े तीन भड़ी सोना, 10 भड़ी चांदी और 3 लाख रुपये नकद दिए थे। रुखसती के बाद से ही ससुराल वाले, जिसमें पति मो० अनजारुल, ससुर साबीर (55), सास अंजरुन (50), देवर इम्तियाज (25),आकीब (22), अनीस (18) और ननद शाहेनुर (25),सानिया (20) शामिल हैं, उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने महबीस से कहा कि उसके माता-पिता ने बहुत कम दहेज दिया है और उसे दोबारा दहेज लाना होगा। पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप अगले दिन सुबह जब महबीस ने अपने माता-पिता से बात करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो उसके पति अनजारुल ने फोन छीन लिया। आरोप है कि अनजारुल ने उसे गालियां दीं, थप्पड़ मारा और धमकी दी कि अगर उसके पिता ने दोबारा दहेज नहीं दिया तो वह उसे पेट्रोल डालकर जला देगा। इसके बाद उसे घर में बंद कर दिया गया और खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया। पीड़िता ने थाना में आवेदन दर्ज कराया आज शनिवार को महबीस के परिजन उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचे। दोपहर लगभग 2 बजे, ससुराल वालों ने एक बार फिर दहेज की मांग की। महबीस ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे आए हुए केवल दो दिन हुए हैं और उसके माता-पिता गरीब मजदूर हैं, वे और दहेज नहीं दे सकते। इस पर ससुराल वालों ने उसके परिजनों और गांव समाज के लोगों के सामने उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने शनिवार शाम को ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। ठाकुरगंज थाना के थानाध्यक्ष मकसूद आलम ने बताया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बासबाड़ी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महबीस (20 वर्ष) ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग की, मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा। महबीस का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व मो० अनजारुल (28 वर्ष) से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। गत 14 मई, 2026 को उसकी रुखसती हुई और वह अपने पति के घर आई। महबीस के अनुसार, उसके माता-पिता ने दहेज में घर का सारा सामान, साढ़े तीन भड़ी सोना, 10 भड़ी चांदी और 3 लाख रुपये नकद दिए थे। रुखसती के बाद से ही ससुराल वाले, जिसमें पति मो० अनजारुल, ससुर साबीर (55), सास अंजरुन (50), देवर इम्तियाज (25),आकीब (22), अनीस (18) और ननद शाहेनुर (25),सानिया (20) शामिल हैं, उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने महबीस से कहा कि उसके माता-पिता ने बहुत कम दहेज दिया है और उसे दोबारा दहेज लाना होगा। पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप अगले दिन सुबह जब महबीस ने अपने माता-पिता से बात करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो उसके पति अनजारुल ने फोन छीन लिया। आरोप है कि अनजारुल ने उसे गालियां दीं, थप्पड़ मारा और धमकी दी कि अगर उसके पिता ने दोबारा दहेज नहीं दिया तो वह उसे पेट्रोल डालकर जला देगा। इसके बाद उसे घर में बंद कर दिया गया और खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया। पीड़िता ने थाना में आवेदन दर्ज कराया आज शनिवार को महबीस के परिजन उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचे। दोपहर लगभग 2 बजे, ससुराल वालों ने एक बार फिर दहेज की मांग की। महबीस ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे आए हुए केवल दो दिन हुए हैं और उसके माता-पिता गरीब मजदूर हैं, वे और दहेज नहीं दे सकते। इस पर ससुराल वालों ने उसके परिजनों और गांव समाज के लोगों के सामने उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने शनिवार शाम को ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। ठाकुरगंज थाना के थानाध्यक्ष मकसूद आलम ने बताया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


