बेगूसराय के एक ईंट चिमनी पर काम करने वाला फायरमेन लापता हो गया है। उसके साथ काम करने वाले सहयोगी ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में फुलमलिक गांव के समीप स्थित एसवाईएम ईंट चिमनी का है। गायब फायरमैन उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला स्थित हरिचंद्रपुर थाना क्षेत्र के लखनाखेत गांव के रहने वाले निहोरे पासवान का पुत्र राहुल पासवान (28) है। घटना की शुक्रवार रात की है, लेकिन काफी खोजबीन के बाद शनिवार दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और प्रभारी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में राहुल पासवान को बरामद करने के लिए जांच और छापेमारी चल रही है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने की थी पिटाई, घटना के बाद से लापता शुक्रवार की आधी रात स्थानीय कुछ लोगों ने राहुल की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वो लापता है। मौके पर पहुंची पुलिस चिमनी पर लगे सीसीटीवी कैमरा से हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। चिमनी पर लगे सीसीटीवी में बेरहमी से पिटाई किए जाने की घटना रिकार्ड हो गई है। लापता फायरमैन के सहकर्मी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के रहने वाले सूर्यकरण ने थाना में आवेदन देकर राहुल पासवान की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए 8 लोगों को नामजद किया है। आवेदक ने राहुल की हत्या कर लाश को गायब कर देने का आशंका भी जताई है। आधी रात को दीवार कूदकर एक घर में घुसा था राहुल चिमनी के पास राहुल शनिवार आधी रात में दीवार फांदकर एक घर में घुस गया था। उसके घुसने की भनक लगते ही घर के लोग चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और घर से भाग रहे युवक का पीछा करते हुए चिमनी पर पहुंचे। जहां राहुल को पकड़कर उसकी कुदाल, रॉड आदि से जमकर पिटाई की गई। हमले के दौरान राहुल जान बचाकर भागने लगा, जिसका पीछा भी किया गया। उसके बाद से राहुल लापता है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई है। पुलिस लापता राहुल के मोबाइल को जब्त कर गहन जांच में जुट गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और चिमनी मालिक के साथ-साथ वहां काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने गांव के कुछ लोगों और पकड़े गए तीन लोगों से भी पूछताछ किया है। प्रभारी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार को चिमनी मालिक की ओर से सूचना दी गई कि उनके यहां काम करने वाले फायरमैन के साथ मारपीट की गई है, जिसके बाद वह लापता है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। घटना में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। आवेदन में हत्या की आशंका जताई गई है। जब तक ट्रेस नहीं मिलता, कुछ कहा नहीं जा सकता, अग्रसर अनुसंधान की जा रही है। बेगूसराय के एक ईंट चिमनी पर काम करने वाला फायरमेन लापता हो गया है। उसके साथ काम करने वाले सहयोगी ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में फुलमलिक गांव के समीप स्थित एसवाईएम ईंट चिमनी का है। गायब फायरमैन उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला स्थित हरिचंद्रपुर थाना क्षेत्र के लखनाखेत गांव के रहने वाले निहोरे पासवान का पुत्र राहुल पासवान (28) है। घटना की शुक्रवार रात की है, लेकिन काफी खोजबीन के बाद शनिवार दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और प्रभारी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में राहुल पासवान को बरामद करने के लिए जांच और छापेमारी चल रही है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने की थी पिटाई, घटना के बाद से लापता शुक्रवार की आधी रात स्थानीय कुछ लोगों ने राहुल की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वो लापता है। मौके पर पहुंची पुलिस चिमनी पर लगे सीसीटीवी कैमरा से हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। चिमनी पर लगे सीसीटीवी में बेरहमी से पिटाई किए जाने की घटना रिकार्ड हो गई है। लापता फायरमैन के सहकर्मी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के रहने वाले सूर्यकरण ने थाना में आवेदन देकर राहुल पासवान की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए 8 लोगों को नामजद किया है। आवेदक ने राहुल की हत्या कर लाश को गायब कर देने का आशंका भी जताई है। आधी रात को दीवार कूदकर एक घर में घुसा था राहुल चिमनी के पास राहुल शनिवार आधी रात में दीवार फांदकर एक घर में घुस गया था। उसके घुसने की भनक लगते ही घर के लोग चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और घर से भाग रहे युवक का पीछा करते हुए चिमनी पर पहुंचे। जहां राहुल को पकड़कर उसकी कुदाल, रॉड आदि से जमकर पिटाई की गई। हमले के दौरान राहुल जान बचाकर भागने लगा, जिसका पीछा भी किया गया। उसके बाद से राहुल लापता है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई है। पुलिस लापता राहुल के मोबाइल को जब्त कर गहन जांच में जुट गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और चिमनी मालिक के साथ-साथ वहां काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने गांव के कुछ लोगों और पकड़े गए तीन लोगों से भी पूछताछ किया है। प्रभारी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार को चिमनी मालिक की ओर से सूचना दी गई कि उनके यहां काम करने वाले फायरमैन के साथ मारपीट की गई है, जिसके बाद वह लापता है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। घटना में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। आवेदन में हत्या की आशंका जताई गई है। जब तक ट्रेस नहीं मिलता, कुछ कहा नहीं जा सकता, अग्रसर अनुसंधान की जा रही है।


