एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से पंखा जला, मची अफरातफरी

हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी शुक्रवार की देर शाम एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट की वजह से स्टोर रूम का पंखा जलने व उससे निकलने वाले धुएं की वजह से चिकित्सकों व कर्मियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। हालांकि इस दौरान स्टाफ नर्स के द्वारा भवन के मुख्य स्विच ऑफ कर दिया गया व तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दिया गया। जिसके बाद जीविका कर्मी जग्गू व अन्य मिस्त्री के द्वारा समस्या का समाधान किया गया। एसएनसीयू के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स व कर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वायरिंग में समस्या को लेकर पूर्व में भी कई अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। एसएनसीयू के नोडल डॉ विवेकानंद पॉल ने कहा कि एसएनसीयू में अर्थिंग का प्रॉब्लम है जिस वजह से आए दिन एसएनसीयू में बिजली से संबंधित समस्या सामने आती रहती है। वोल्टेज प्लकचुएट होने की वजह से मशीन के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में सिविल सर्जन को भी पत्र लिखा गया है ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मालूम हो कि सदर अस्पताल में इससे पूर्व भी शॉर्ट सर्किट से संबंधित कई मामला सामने आ चुका है। मालूम हो कि वर्ष 2024 में मॉडल अस्पताल भवन के एसी में आग लग जाने के बाद अफरातफरी मच गयी थी व लाखों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था। हालांकि तबतक पूरी तरह मॉडल अस्पताल क्रियाशील नहीं था जिस वजह से बड़ा हादसा होते होते बच गया। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि एसएनसीयू के संबंध में जानकारी मिली है। प्रभारी अधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक को इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी शुक्रवार की देर शाम एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट की वजह से स्टोर रूम का पंखा जलने व उससे निकलने वाले धुएं की वजह से चिकित्सकों व कर्मियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। हालांकि इस दौरान स्टाफ नर्स के द्वारा भवन के मुख्य स्विच ऑफ कर दिया गया व तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दिया गया। जिसके बाद जीविका कर्मी जग्गू व अन्य मिस्त्री के द्वारा समस्या का समाधान किया गया। एसएनसीयू के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स व कर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वायरिंग में समस्या को लेकर पूर्व में भी कई अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। एसएनसीयू के नोडल डॉ विवेकानंद पॉल ने कहा कि एसएनसीयू में अर्थिंग का प्रॉब्लम है जिस वजह से आए दिन एसएनसीयू में बिजली से संबंधित समस्या सामने आती रहती है। वोल्टेज प्लकचुएट होने की वजह से मशीन के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में सिविल सर्जन को भी पत्र लिखा गया है ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मालूम हो कि सदर अस्पताल में इससे पूर्व भी शॉर्ट सर्किट से संबंधित कई मामला सामने आ चुका है। मालूम हो कि वर्ष 2024 में मॉडल अस्पताल भवन के एसी में आग लग जाने के बाद अफरातफरी मच गयी थी व लाखों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था। हालांकि तबतक पूरी तरह मॉडल अस्पताल क्रियाशील नहीं था जिस वजह से बड़ा हादसा होते होते बच गया। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि एसएनसीयू के संबंध में जानकारी मिली है। प्रभारी अधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक को इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *