भास्कर न्यूज|मधेपुर शक्तिपीठ मां चामुंडा स्थान पचही के प्रांगण में शनिवार को मां चामुण्डा भगवती के वेबसाइट www.chamundasthan.in लॉन्च किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा एवं चामुण्डा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा सहित फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।लैपटॉप में इंटरनेट के माध्यम से माउस का बटन दबाकर वेबसाइट को आमलोगों के लिए खोला गया। मौके पर ज्योति झा ने कहा कि इस वेबसाइट के चालू होने पर शक्तिपीठ मां चामुण्डा भगवती के महात्मय की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचेगी और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्रद्धालु वेबसाइट के माध्यम से मां चामुंडा भगवती का दैनिक दर्शन कर सकेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा ने कहा कि वेबसाइट के जरिए देश-विदेश में बैठे भक्त ऑनलाइन माध्यम से मंदिर में दान या चढ़ावा दे सकेंगे, जिससे मंदिर की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा अब ऑनलाइन माध्यम से किसी विशेष पूजा, कुंवारी कन्या भोजन, मुंडन, उपनयन, विवाह, बलिप्रदान, हवन, अनुष्ठान और वाहन पूजा के लिए पंडित जी का समय और सामग्री बुक करवा सकते हैं। दान के पैसों का उपयोग और मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करके पारदर्शिता बनायी जाएगी। उत्सवों की जानकारी जैसे महादेव पूजा सह चामुण्डा महोत्सव, विशाल भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी अपडेट की जाएगी। भास्कर न्यूज|मधेपुर शक्तिपीठ मां चामुंडा स्थान पचही के प्रांगण में शनिवार को मां चामुण्डा भगवती के वेबसाइट www.chamundasthan.in लॉन्च किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा एवं चामुण्डा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा सहित फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।लैपटॉप में इंटरनेट के माध्यम से माउस का बटन दबाकर वेबसाइट को आमलोगों के लिए खोला गया। मौके पर ज्योति झा ने कहा कि इस वेबसाइट के चालू होने पर शक्तिपीठ मां चामुण्डा भगवती के महात्मय की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचेगी और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्रद्धालु वेबसाइट के माध्यम से मां चामुंडा भगवती का दैनिक दर्शन कर सकेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा ने कहा कि वेबसाइट के जरिए देश-विदेश में बैठे भक्त ऑनलाइन माध्यम से मंदिर में दान या चढ़ावा दे सकेंगे, जिससे मंदिर की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा अब ऑनलाइन माध्यम से किसी विशेष पूजा, कुंवारी कन्या भोजन, मुंडन, उपनयन, विवाह, बलिप्रदान, हवन, अनुष्ठान और वाहन पूजा के लिए पंडित जी का समय और सामग्री बुक करवा सकते हैं। दान के पैसों का उपयोग और मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करके पारदर्शिता बनायी जाएगी। उत्सवों की जानकारी जैसे महादेव पूजा सह चामुण्डा महोत्सव, विशाल भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी अपडेट की जाएगी।


