कलुआही|पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन सहित 3690 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर की ओर से एक पिकअप वाहन में नेपाली शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए जयनगर-दरभंगा एनएच 527बी पर कलुआही मछहटा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक वाहन को तेजी से मोड़कर कलुआही मछहट्टा से पूरब हरिपुर डीहटोल ग्रामीण सड़क की ओर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कलुआही|पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन सहित 3690 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर की ओर से एक पिकअप वाहन में नेपाली शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए जयनगर-दरभंगा एनएच 527बी पर कलुआही मछहटा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक वाहन को तेजी से मोड़कर कलुआही मछहट्टा से पूरब हरिपुर डीहटोल ग्रामीण सड़क की ओर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


