कुएं में मिला लड़की का शव, हत्या की आशंका:परिजन धरने पर बैठे, रास्ता जाम किया, हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

कुएं में मिला लड़की का शव, हत्या की आशंका:परिजन धरने पर बैठे, रास्ता जाम किया, हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

टोंक में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव शनिवार सुबह कुएं में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्रा के शव को निवाई अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने, मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया। हालांकि आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने धरना खत्म किया। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता के अनुसार उसकी बेटी 13 मई से लापता थी। उसकी 14 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। परिजनों व पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई थी। तीन दिन बाद शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे बालिका के घर से करीब 200 मीटर की दूरी स्थित एक कुएं में बालिका का शव तैरता हुआ मिला। इस पर परिजनों समेत ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस के अधिकारियों से अति शीघ्र मामले का खुलासा करवाने व दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने एवं बालिका के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर बालिका का शव लेने से इनकार कर दिया और निवाई बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन करने लगे। हालांकि डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *