TN Cabinet : सीएम विजय ने रखे ये विभाग अपने पास, कौन बना तमिलनाडु का वित्त मंत्री

TN Cabinet : सीएम विजय ने रखे ये विभाग अपने पास, कौन बना तमिलनाडु का वित्त मंत्री

चेन्नई. आखिरकार तमिलनाडु में बनी टीवीके सरकार के मंत्रिमंडल का पहला हिस्सा तय हो गया। मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय समेत नौ मंत्रियों ने दस मई को शपथ ली थी। इसके ठीक छह दिन बाद मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को मंत्रियों को आवंटित विभागों की मंजूरी दे दी। लोक भवन की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सीएम की ओर से की गई अनुशंसा के आधार पर मंत्रियों को आवंटित विभागों को स्वीकार किया गया है। बता दें कि हालिया संपन्न चुनाव में 108 सीटों के साथ टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसने कांग्रेस, वामदलों, वीसीके व आइयूएमएल के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। फिर राज्यपाल के निर्देश पर 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित किया। शक्ति परीक्षण में टीवीके को एएमएमके और एआइएडीएमके के बागी गुट के विधायकों ने भी वोट डाले थे।

सीएम के पास ये विभाग

सीएम विजय ने अपने पास लोक-सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बाल कल्याण, वृद्धजन, दिव्यांगजन कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति रखे हैं। वरिष्ठ नेता और एआइएडीएमके सरकार में मंत्री रहे के. ए. सेंगोट्टैयन को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

आनंद को बनाया जल संसाधन मंत्री

टीवीके को मिली इस शानदार जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले पार्टी महासचिव एन. आनंद को ग्रामीण विकास व जल संसाधन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ ही आधव अर्जुना को लोक निर्माण व खेल विकास विभाग का प्रभार मिला है।

नाम                                     विभाग

डा. के. जी. अरुणराज             स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण

पी. वेंकटरमणन                    खाद्य व नागरिक आपूर्ति

आर. निर्मल कुमार             ऊर्जा संसाधन व कानून

राजमोहन                         स्कूल शिक्षा, तमिल विकास व सूचना-प्रसार

डा. टी. के. प्रभु                 प्राकृतिक संसाधन, खनिज व खनन

कु. एस. कीर्तना             उद्योग व निवेश संवर्धन

TN Cabinet : सीएम विजय ने रखे ये विभाग अपने पास, कौन बना तमिलनाडु का वित्त मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *