भरतपुर के सेवर थाना इलाके में वॉकिंग पर जा रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव की तलाशी लेने के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। वॉकिंग के समय वाहन ने मारी टक्कर सेवर थाना अधिकारी सतीश भारद्वाज ने बताया कि ओमप्रकाश निवासी झीलरा गांव सुबह घर से वॉकिंग के लिए निकला था। इस दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना की और, ओमप्रकाश को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भागा आरबीएम अस्पताल में ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। शव की तलाशी लेने के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही ओमप्रकाश के परिजन अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


