लव मैरिज की, 1 घंटे बाद कपल ने खाया जहर:भागलपुर में लड़के की मौत; बोला- सॉरी पापा, लड़की का परिवार धमकी दे रहा है

लव मैरिज की, 1 घंटे बाद कपल ने खाया जहर:भागलपुर में लड़के की मौत; बोला- सॉरी पापा, लड़की का परिवार धमकी दे रहा है

‘सॉरी मम्मी-पापा, हम लोग एक गलत कदम उठाने जा रहे हैं। आप लोगों ने हमारी शादी नहीं करवाई, इसलिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। लड़की के घर वाले कहते थे कि अगर शादी करोगे तो जान से मार देंगे। इसलिए हम खुद मरने जा रहे हैं। हमसे हुई हर गलती के लिए माफ कर दीजिए…सॉरी। दरअसल, कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमार पहाड़ मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शादी की, इसके बाद 4 बजे नवविवाहित दंपती ने जहर खा लिया। जहर खाने से पहले लड़के ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी मां को भेजा था। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मायागंज में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर परिवार के लोगों ने बताया, दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। लड़की वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके बाद शुक्रवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़के ने लड़की को किराए के कमरे में बुलाया, जहां दोनों ने शादी की। लड़की के घर वालों को जब शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि मार देंगे। इसके बाद युवक जहर लाया और दोनों ने उसे खा लिया। मृतक की पहचान हमदंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी सुभाष कुमार सिंह के बेटे लक्ष्मीकांत कुमार (20) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान बांका के रजौन थाना क्षेत्र के जबरा गांव निवासी कुलदीप मंडल की बेटी अमृता कुमारी (18) के रूप में हुई है। अमृता अपने नाना नित्यानंद सिंह के घर अदलपुर में रह रही थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे अस्पताल में एडमिट अमृता ने बताया, ‘हम दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर हमारी बातचीत होती थी। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बेटा अगर घर आ जाता तो बहू को स्वीकार कर लेता वहीं, लड़के के पिता सुभाष सिंह ने बताया, ‘हम कपड़े की फेरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद हम यहां आए। चार महीने पहले से प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन यह नहीं पता था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। बेटा अगर शादी करके घर आ जाता तो हम उन्हें स्वीकार कर लेते, लेकिन हम उन्हें मरने नहीं देते। पुलिस बोली- मामले में जांच जारी है मामले पर कहलगांव अनुमंडल के अमदंडा थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया, दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की गई है। लक्ष्मीकांत के पिता ने बताया कि घटना कहलगांव के शिव कुमारी पहाड़ स्थित घर में हुई, जहां लड़का किराए पर रूम लेकर पढ़ता था। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। ‘सॉरी मम्मी-पापा, हम लोग एक गलत कदम उठाने जा रहे हैं। आप लोगों ने हमारी शादी नहीं करवाई, इसलिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। लड़की के घर वाले कहते थे कि अगर शादी करोगे तो जान से मार देंगे। इसलिए हम खुद मरने जा रहे हैं। हमसे हुई हर गलती के लिए माफ कर दीजिए…सॉरी। दरअसल, कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमार पहाड़ मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शादी की, इसके बाद 4 बजे नवविवाहित दंपती ने जहर खा लिया। जहर खाने से पहले लड़के ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी मां को भेजा था। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मायागंज में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर परिवार के लोगों ने बताया, दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। लड़की वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके बाद शुक्रवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़के ने लड़की को किराए के कमरे में बुलाया, जहां दोनों ने शादी की। लड़की के घर वालों को जब शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि मार देंगे। इसके बाद युवक जहर लाया और दोनों ने उसे खा लिया। मृतक की पहचान हमदंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी सुभाष कुमार सिंह के बेटे लक्ष्मीकांत कुमार (20) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान बांका के रजौन थाना क्षेत्र के जबरा गांव निवासी कुलदीप मंडल की बेटी अमृता कुमारी (18) के रूप में हुई है। अमृता अपने नाना नित्यानंद सिंह के घर अदलपुर में रह रही थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे अस्पताल में एडमिट अमृता ने बताया, ‘हम दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर हमारी बातचीत होती थी। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बेटा अगर घर आ जाता तो बहू को स्वीकार कर लेता वहीं, लड़के के पिता सुभाष सिंह ने बताया, ‘हम कपड़े की फेरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद हम यहां आए। चार महीने पहले से प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन यह नहीं पता था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। बेटा अगर शादी करके घर आ जाता तो हम उन्हें स्वीकार कर लेते, लेकिन हम उन्हें मरने नहीं देते। पुलिस बोली- मामले में जांच जारी है मामले पर कहलगांव अनुमंडल के अमदंडा थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया, दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की गई है। लक्ष्मीकांत के पिता ने बताया कि घटना कहलगांव के शिव कुमारी पहाड़ स्थित घर में हुई, जहां लड़का किराए पर रूम लेकर पढ़ता था। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *