दरभंगा ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन और पीजी में एडमिशन की डेट जारी कर दी गई है। ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि पीजी में 21 मई से होगा। क्लास 1 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टूडेंट्स की मदद के लिए सहायता केंद्र वहीं, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर नामांकन के लिए अलग-अलग सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इन सहायता केंद्रों के माध्यम से छात्रों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी समस्याएं ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकेंगे, जिनका समाधान 24 से 48 घंटे के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर भी विशेष तैयारी की गई है। विश्वविद्यालय की इस घोषणा के बाद मिथिला क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। अब छात्र निर्धारित तिथि से समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दरभंगा ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन और पीजी में एडमिशन की डेट जारी कर दी गई है। ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि पीजी में 21 मई से होगा। क्लास 1 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टूडेंट्स की मदद के लिए सहायता केंद्र वहीं, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर नामांकन के लिए अलग-अलग सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इन सहायता केंद्रों के माध्यम से छात्रों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी समस्याएं ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकेंगे, जिनका समाधान 24 से 48 घंटे के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर भी विशेष तैयारी की गई है। विश्वविद्यालय की इस घोषणा के बाद मिथिला क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। अब छात्र निर्धारित तिथि से समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


