हरियाणा के फतेहाबाद में हनीट्रैप गैंग की इंस्टाक्वीन रितु के मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि इंस्टाक्वीन रितु अपनी बहन और बेस्ट फ्रेंड के चक्कर में फंसकर जेल की सलाखों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, बेस्ट फ्रेंड अजय देवी के हसबैंड ने कुंवारे युवक सतपाल को झांसा दिया कि रितु के घर के हालात काफी खस्ता हैं, उसका पति दिव्यांग है। सतपाल से कहा गया कि रितु के पति के मरने के बाद उसकी शादी करवा देंगे। इसी दौरान रितु की बहन की नाबालिग बेटी को सतपाल के साथ कमरे में बैठाकर लाइट बंद कर दी गई। तभी हेड कॉन्सटेबल राकेश और एचकेआरएन के तहत लगा ड्राइवर सुनील वहां आ धमके और डरा धमकाकर सतपाल से रुपए ऐंठ लिए गए। मगर, डिमांड बढ़ने पर सतपाल ने पुलिस अफसरों की शरण ली और इस हनीट्रैप गैंग का खुलासा हो गया। यह भी पता चला है कि रितु ने इंस्टाग्राम पर कई आईडी बना रखी थी। एक में उसके 1 लाख 73 हजार फॉलोअर्स हैं। इससे उसे अर्निंग भी होने लगी थी। फिलहाल, पुलिस को रितु की बहन, उसकी फ्रेंड, उसके पति की तलाश है, जिसके बाद इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है। इंस्टाग्राम पर रितु काफी एक्टिव थी, कुछ PHOTOS… पहले रितु की दो इंस्टाग्राम आईडी के बारे में जानिए… रितु की मेन आईडी पर 1.73 लाख फॉलोअर्स : यूं तो रितु ने कई आईडी बनाई हुई है। मगर रितु की इंस्टाग्राम पर मेन आईडी में 1 लाख 73 हजार फॉलोअर्स हैं। इस आईडी से रितु पिछले पांच सालों में 1372 वीडियो इस इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियो ऐसी है, जिनमें वह अपनी पति, परिवार, महिला दोस्तों के साथ नजर आई है। इसी से उसे अर्निंग भी हो रही थी। दूसरी आईडी पर 32 हजार फॉलोअर्स : आरोपी रितु के जिस इंस्टाग्राम पर 31 हजार 900 फॉलोअर्स हैं, वह साल 2024 में बनाई गई थी। इस आईडी पर वह 309 वीडियो अपलोड कर चुकी है, जिनमें ज्यादातर अश्लील वीडियो हैं। इनमें कभी वह बेड पर लेटी नजर आती है, तो कुछ में वह खुद को एक्सपोज करते हुए अपने अंडरगारमेंट्स दिखाते हुए नजर आती है। उसकी ज्यादातर वीडियो पर 60 से 75 हजार व्यूज है। अब जानिए कैसे हनीट्रैप गैंग में शामिल हुई रितु… बीमार पति की मौत के बाद शादी कराने का दिया झांसा : पुलिस के मुताबिक, शिकायत कर्ता गांव ढाणी ठोबा के रहने वाले सतपाल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसके पड़ोसी शंकर ने उससे कहा कि तुम्हारी फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी की महिला रितु से शादी करवा देंगे। उस महिला का पति दिव्यांग है, जिसकी कभी भी मौत हो सकती है। रितु की बहन ने अपनी बेटी को भी बनाया मोहरा: पीड़ित का कहना है कि इसके बाद मुझे रीतू से मिलवाया गया। रीतू ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। 6 मई की रात रितु ने मुझे चार मरला कॉलोनी स्थित एक घर में अपनी छोटी बहन से मिलवाने के लिए बुलाया। पीड़ित ने बताया कि वह रितु के कहने पर उसके घर पहुंचा तो उसके साथ जिसकी लड़की को बिठाया गया, वह रितु की बहन की बेटी ही थी। वह बेटी नाबालिग है। उसके साथ सतपाल के बैठते ही कमरे की लाइट बंद कर दी गई और मौके पर हेड कांस्टेबल राकेश, ड्राइवर सुनील व उनका साथी पुलिसकर्मी आ गए थे। पुलिस कर्मियों ने कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई : पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन मेरे कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और धमकाना शुरू कर दिया कि नाबालिग से रेप के जुर्म में जेल भेज देंगे। इसके बाद मुझे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर पहले सब्जी मंडी के पीछे ले गए और फिर शहर थाना के पास खाली प्लॉट में ढाई लाख रुपए मांगे। अलग-अलग बहाने बनाकर 3 लाख 50 हजार ठगे: पीड़ित के अनुसार, इसके बाद पुलिसकर्मी और भूना मोड़ निवासी एक युवक मुझे ढाणी ठोबा ले गए और एक लाख रुपए ले लिए। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने 32 हजार रुपए और ले लिए। बाद में गहने छुड़वाने के नाम पर 30 हजार रुपए और लिए। इस तरह अलग-अलग बहाने बनाकर 3 लाख 50 हजार ठग लिए। रितु की बहन भी हनीट्रैप के मामले में पूरी भागीदार रही है। यहां पढ़िए कैसे हुआ हनीट्रैप का खुलासा… होमगार्ड भतीजे ने किया हस्तक्षेप: पीड़ित के अनुसार, उसने अपने भतीजे को इस ठगी के बारे में बताया। भतीजा हरियाणा पुलिस में होमगार्ड है। इसके बाद भतीजे ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को कॉल कर गुरुनानकपुरा चौकी बुलाया और वहां उससे शिकायत ली। इसके बाद हुडा चौकी में बुलाकर बयान दर्ज किए गए। बस स्टैंड चौकी टीम साथ लेकर ढूंढने गई : पीड़ित ने बताया कि इसके बाद बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मुझे चार मरला कॉलोनी स्थित महिला के घर लेकर गए। मामले से एसपी निकिता खट्टर के निर्देश पर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, एचकेआरएन के तहत कार्यरत ड्राइवर सुनील कुमार और महिला रितु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसएचओ बोले- फरार आरोपी की तलाश जारी फतेहाबाद के सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि रितु को इस गिरोह से जोड़ने में उसकी बहन का भी हाथ है। इस मामले में शामिल बाकी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ करेंगे। रितु ने इतना ही बताया कि वह अपनी बहन के कहने पर उनसे जुड़ी थी। —————————- हनीट्रैप के इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. कुंवारे को शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया:महिला ने घर बुलाकर VIDEO बनाई, फतेहाबाद में पुलिसकर्मियों संग गैंग बनाया; ₹2.5 लाख ठगे कुंवारों को फंसाने वाली ‘इंस्टा क्वीन’ की कहानी:अश्लील वीडियो से भरी ID, शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाती; साथी हेड कांस्टेबल सस्पेंड


