LSG vs CSK: चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी

LSG vs CSK: चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने कार्तिक शर्मा के तूफानी अर्धशतक की मदद से लखनऊ को 188 रनों का लक्ष्य दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल कुछ खास नहीं कर पाये और जल्दी पवेलियन लौट गए। टीम ने 7.2 ओवर में तीन विकेट गवां दिया। उस दौरान स्कोर मात्र 52 रन था। सैमसन 20, गायकवाड़ 9 और पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए।

कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविसकी बेहतरीन बल्लेबाजी

इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 70 रनों की बेहद अहम साझेदारी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। कार्तिक का सीजन का यह दूसरा अर्धशतक था। डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में वह फिर असफल रहे।

शिवम दुबे ने किया बेहतरीन फिनिश

शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने आखिरी 24 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 187 तक पहुंचाया। इसमें पारी की आखिरी 4 गेंदों शिवम दुबे द्वारा लगाए 2 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। प्रिंस यादव द्वारा फेंकी सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में 23 रन बने। दुबे में 16 गेंदों पर 32 और प्रशांत वीर 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

आकाश सिंह ने झटके तीन विकेट

एलएसजी के लिए आकाश महाराज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। आकाश ने सैमसन, गायकवाड़, और उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया था। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन लुटाए, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। मयंक यादव ने 4 ओवर में 26 रन दिए, लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *