अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस:सुपौल के निर्मली-सरायगढ़ से होकर चलेगी वीकली ट्रेन, शेड्यूल जारी

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस:सुपौल के निर्मली-सरायगढ़ से होकर चलेगी वीकली ट्रेन, शेड्यूल जारी

सुपौल सहित आसपास के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। रेलवे द्वारा अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फॉरबिसगंज और अररिया होकर चलेगी, जिससे सुपौल जिले सहित आसपास के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की ओर से शुक शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से खुलेगी गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन 1:25 बजे नरकटियागंज, 2:25 बजे रक्सौल, 4:30 बजे सीतामढ़ी, 7:08 बजे सकरी, 7:33 बजे झंझारपुर, 8:00 बजे निर्मली, 8:35 बजे सरायगढ़, 8:50 बजे राघोपुर, 11:30 बजे फॉरबिसगंज और 11:55 बजे अररिया पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करेगी वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 11:30 बजे अररिया, 12:28 बजे फॉरबिसगंज, 1:30 बजे राघोपुर, 1:48 बजे सरायगढ़, 2:08 बजे निर्मली, 2:33 बजे झंझारपुर, 3:10 बजे सकरी, 5:30 बजे सीतामढ़ी, 7:25 बजे रक्सौल और रात 9:00 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एलएसएलआरडी के 2 कोच, एक पेंट्रीकार, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 8 कोच शामिल होंगे। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, अररिया और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। सुपौल सहित आसपास के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। रेलवे द्वारा अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फॉरबिसगंज और अररिया होकर चलेगी, जिससे सुपौल जिले सहित आसपास के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की ओर से शुक शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से खुलेगी गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन 1:25 बजे नरकटियागंज, 2:25 बजे रक्सौल, 4:30 बजे सीतामढ़ी, 7:08 बजे सकरी, 7:33 बजे झंझारपुर, 8:00 बजे निर्मली, 8:35 बजे सरायगढ़, 8:50 बजे राघोपुर, 11:30 बजे फॉरबिसगंज और 11:55 बजे अररिया पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करेगी वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 11:30 बजे अररिया, 12:28 बजे फॉरबिसगंज, 1:30 बजे राघोपुर, 1:48 बजे सरायगढ़, 2:08 बजे निर्मली, 2:33 बजे झंझारपुर, 3:10 बजे सकरी, 5:30 बजे सीतामढ़ी, 7:25 बजे रक्सौल और रात 9:00 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एलएसएलआरडी के 2 कोच, एक पेंट्रीकार, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 8 कोच शामिल होंगे। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, अररिया और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *