पठानकोट पुलिस ने 125 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इन फोनों को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। यह कार्यक्रम आज पठानकोट के एसएसपी कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि लोगों की शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। CEIR पोर्टल की मदद से चोरी सामान ढूंढना आसान एसएसपी ढिल्लो ने जानकारी दी कि आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढना अब अधिक आसान हो गया है। मोबाइल फोन वापस मिलने पर कई लोगों ने पठानकोट पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पठानकोट पुलिस ने कहा है कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


