बेतिया में 5 बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी:2 साल से चल रहा था अफेयर, दूल्हे के पिटाई का वीडियो आया सामने

बेतिया में 5 बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी:2 साल से चल रहा था अफेयर, दूल्हे के पिटाई का वीडियो आया सामने

बेतिया में प्रेम-प्रसंग में हुई दूसरी शादी का मामला अब विवादों में घिर गया है। पांच बच्चों के पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद परिवार में शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान राजकुमार मुखिया के रूप में हुई है। राजकुमार मुखिया ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में पशुपतिनाथ मंदिर में आरती कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। परिवार के जेल जाने के बाद लिया शादी का फैसला राजकुमार मुखिया के अनुसार, उसके परिवार के सभी सदस्यों को हत्या के एक मामले में कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने बताया कि इसी परिस्थिति के बाद उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। वहीं युवती की पहचान चैंपटी गांव निवासी राममिलन सहनी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। लड़की के पिता राममिलन सहनी ने बताया कि वह अपनी बेटी को बेतिया में रखकर पढ़ाई करवा रहे थे। इसी दौरान आरती का संपर्क पहले राजन कुशवाहा नाम के युवक से हुआ था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में राजकुमार से हुआ प्रेम संबंध परिजनों के अनुसार, राजन कुशवाहा से विवाद के बाद आरती की पहचान राजकुमार मुखिया से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ और साल 2025 में दोनों ने विवाह कर लिया। हालांकि लड़की के परिजनों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसी कारण युवती के पिता ने कोर्ट में अपहरण का मामला दर्ज कराया। साथ ही महिला आयोग में भी बेटी की बरामदगी को लेकर आवेदन दिया गया था। बताया जा रहा है कि महिला आयोग के निर्देश पर बेतिया नगर थाना की सहायता से मामले का निपटारा कराया गया था। डेढ़ साल बाद फिर बढ़ा पारिवारिक तनाव इधर शादी के करीब डेढ़ साल बाद अब यह मामला फिर विवादों में आ गया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार मुखिया के बच्चे अपनी नई मां को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिससे घर में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी पारिवारिक विवाद के बीच युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो में मारपीट की घटना किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आरती बोली- अपनी मर्जी से रह रही हूं आरती कुमारी ने कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जीवन जीने का अधिकार रखती है। उसने कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से राजकुमार मुखिया के साथ रह रही है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आरती ने कहा कि उसने किसी दबाव में शादी नहीं की है और वह अपने फैसले से संतुष्ट है। थाना में रोज लगानी होगी हाजिरी मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में किसी तरह का विवाद या तनाव न बढ़े, इसे देखते हुए राजकुमार मुखिया को प्रतिदिन थाना आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। वहीं वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बेतिया में प्रेम-प्रसंग में हुई दूसरी शादी का मामला अब विवादों में घिर गया है। पांच बच्चों के पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद परिवार में शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान राजकुमार मुखिया के रूप में हुई है। राजकुमार मुखिया ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में पशुपतिनाथ मंदिर में आरती कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। परिवार के जेल जाने के बाद लिया शादी का फैसला राजकुमार मुखिया के अनुसार, उसके परिवार के सभी सदस्यों को हत्या के एक मामले में कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने बताया कि इसी परिस्थिति के बाद उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। वहीं युवती की पहचान चैंपटी गांव निवासी राममिलन सहनी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। लड़की के पिता राममिलन सहनी ने बताया कि वह अपनी बेटी को बेतिया में रखकर पढ़ाई करवा रहे थे। इसी दौरान आरती का संपर्क पहले राजन कुशवाहा नाम के युवक से हुआ था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में राजकुमार से हुआ प्रेम संबंध परिजनों के अनुसार, राजन कुशवाहा से विवाद के बाद आरती की पहचान राजकुमार मुखिया से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ और साल 2025 में दोनों ने विवाह कर लिया। हालांकि लड़की के परिजनों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसी कारण युवती के पिता ने कोर्ट में अपहरण का मामला दर्ज कराया। साथ ही महिला आयोग में भी बेटी की बरामदगी को लेकर आवेदन दिया गया था। बताया जा रहा है कि महिला आयोग के निर्देश पर बेतिया नगर थाना की सहायता से मामले का निपटारा कराया गया था। डेढ़ साल बाद फिर बढ़ा पारिवारिक तनाव इधर शादी के करीब डेढ़ साल बाद अब यह मामला फिर विवादों में आ गया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार मुखिया के बच्चे अपनी नई मां को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिससे घर में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी पारिवारिक विवाद के बीच युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो में मारपीट की घटना किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आरती बोली- अपनी मर्जी से रह रही हूं आरती कुमारी ने कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जीवन जीने का अधिकार रखती है। उसने कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से राजकुमार मुखिया के साथ रह रही है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आरती ने कहा कि उसने किसी दबाव में शादी नहीं की है और वह अपने फैसले से संतुष्ट है। थाना में रोज लगानी होगी हाजिरी मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में किसी तरह का विवाद या तनाव न बढ़े, इसे देखते हुए राजकुमार मुखिया को प्रतिदिन थाना आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। वहीं वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *