क्या आपका कूलर भी फैला रहा है मच्छर और बदबू? पानी में डालें ये 3 चीजें और पाएं छुटकारा

क्या आपका कूलर भी फैला रहा है मच्छर और बदबू? पानी में डालें ये 3 चीजें और पाएं छुटकारा

Cooler Cleaning Tips in Hindi: गर्मियों के आते ही लोग कूलर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह कम बिजली में भी कमरे को बढ़िया कूलिंग करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कूलर को समय-समय पर साफ न किया जाए, तो इसमें जमने वाली गंदगी से पानी में बैक्टीरिया और मच्छर पनपने लगते हैं, जिससे आप डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं।

ऐसे में अगर आप गर्मियों में कूलर से साफ और ठंडी हवा पाने के साथ ही बीमारियों से भी बचे रहना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए आसान तरीके से कूलर को साफ कर सकते हैं।

कूलर की सफाई क्यों है जरूरी? (Importance of Air Cooler Cleaning)

कूलर को साफ रखना सिर्फ उसे ज्यादा समय तक चलाने और साफ दिखाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके पानी वाले टैंक में मच्छर पनप सकते हैं, जो डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारियां फैलाते हैं। इसके अलावा जब कूलर गंदा होता है, तो उसके कूलिंग पैड्स ब्लॉक हो जाते हैं और ठंडी हवा आना कम हो जाती है। इसलिए रेगुलर कूलर की सफाई करने से यह सालों-साल सही से चलाने के साथ ही साफ हवा भी देता है।

कूलर में मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें? (How to Prevent Mosquito Breeding in Air Cooler)

फिटकरी का इस्तेमाल करें (Benefits of Using Alum in Cooler Water)

कूलर में मच्छर न पनपें इसके लिए आप कूलर के टैंक में फिटकरी (Alum) का एक छोटा टुकड़ा डाल सकते हैं। शोध के मुताबिक, फिटकरी पानी को साफ करने का काम करती है। ऐसे में जब कूलर का पानी साफ रहता है, तो मच्छरों को पनपने की जगह नहीं मिलती। इसके साथ ही साफ पानी की वजह से कूलर के पैड्स जल्दी ब्लॉक नहीं होते और कूलिंग भी बेहतर मिलती है।

नीम की पत्तियों या तेल का भी करें इस्तेमाल (Using Neem as Natural Mosquito Repellent)

नीम अपनी एंटी-बैक्टीरियल खूबियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप कूलर के पानी में मुट्ठी भर नीम की पत्तियां या नीम के तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। नीम की महक मच्छरों और दूसरे कीड़ों को दूर रखती है।

ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग (Using Bleaching Powder to Kill Mosquito Larvae)

एक चम्मच ब्लीचिंग पाउडर कूलर के पानी में मिलाने से यह पानी को कीटाणुमुक्त (Disinfect) कर देता है और मच्छरों के लारवा को तुरंत खत्म कर देता है।

कूलर सही तरीके से साफ करने के टिप्स (Tips for Cleaning Your Air Cooler Properly)

कूलर में मच्छरों को पनपने से रोकने के उपायों के साथ-साथ उसकी सही से सफाई करना भी जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले प्लग निकालकर पावर सप्लाई बंद कर दें और टैंक का सारा पुराना पानी बाहर निकाल दें। फिर एक सॉफ्ट कपड़े या स्पंज को साबुन वाले पानी में भिगोकर टैंक के कोनों को रगड़ें और जिद्दी निशानों के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें, अंत में इसे साफ पानी से धोकर सुखा लें।

इसके बाद कूलिंग पैड्स को बाहर निकालकर बहते पानी के नीचे धोएं और यदि वे ज्यादा गंदे हों तो हल्के हाथ से ब्रश का प्रयोग करें, लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस लगाएं। इसके साथ ही कूलर की बाहरी बॉडी, जाली और वेंट्स के साथ-साथ पंखे की ब्लेड्स पर जमी धूल को भी गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें ताकि हवा का प्रेशर बना रहे। लेकिन ध्यान दें, इस दौरान मोटर या तारों में पानी ना जाने पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *