मधुबनी में बकरी द्वारा बांस के पत्ते खाने को लेकर हुए विवाद में 75 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित मिथिलेश मंडल को हिरासत में ले लिया है। घटना ओलीपुर गांव की है। मृतक की पहचान ओलीपुर गांव निवासी तृपित मंडल (75) के रूप में हुई है। घायल होकर जमीन पर गिरे वृद्ध गुरुवार को गांव में बकरी द्वारा बांस के पत्ते खा लेने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने वृद्ध तृपित मंडल के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान वृद्ध पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजन ने 3 लोगों पर लगााया आरोप भैरव स्थान थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में गांव के मिथिलेश मंडल, उनकी पत्नी कौशल्या देवी और पुत्री कंचन देवी को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए वृद्ध के साथ मारपीट की। भैरव स्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मधुबनी में बकरी द्वारा बांस के पत्ते खाने को लेकर हुए विवाद में 75 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित मिथिलेश मंडल को हिरासत में ले लिया है। घटना ओलीपुर गांव की है। मृतक की पहचान ओलीपुर गांव निवासी तृपित मंडल (75) के रूप में हुई है। घायल होकर जमीन पर गिरे वृद्ध गुरुवार को गांव में बकरी द्वारा बांस के पत्ते खा लेने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने वृद्ध तृपित मंडल के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान वृद्ध पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजन ने 3 लोगों पर लगााया आरोप भैरव स्थान थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में गांव के मिथिलेश मंडल, उनकी पत्नी कौशल्या देवी और पुत्री कंचन देवी को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए वृद्ध के साथ मारपीट की। भैरव स्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


