मेरठ में पिता ने बेटी पर छुरे से हमला किया:प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रयास, युवती गंभीर घायल

मेरठ में पिता ने बेटी पर छुरे से हमला किया:प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रयास, युवती गंभीर घायल

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक पिता ने अपनी बेटी पर पशु काटने वाले छुरे से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रुहासा गांव निवासी अल्ताफ कुरैशी की बेटी साहिबा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात साहिबा उस युवक के साथ चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटी, तो पिता अल्ताफ गुस्से में आ गया। गुस्से में अल्ताफ ने पशु काटने वाले छुरे से साहिबा पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। सूत्रों के अनुसार, अल्ताफ आरोपी युवक को फंसाने के लिए बेटी की हत्या करना चाहता था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साहिबा को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पिता अल्ताफ कुरैशी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है। अल्ताफ गांव में मीट की दुकान चलाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *