प्रदेश शासन ने विभिन्न जनपदों में तैनात 84 प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में मेरठ में तैनात तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। मेरठ के एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी को महोबा में एडीएम नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर भदोही के एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य को मेरठ में तैनात किया गया है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह का तबादला सीतापुर में एडीएम वित्त के पद पर हुआ है। अयोध्या के एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह अब मेरठ के नए एडीएम सिटी होंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के सचिव आनंद कुमार सिंह को रामपुर में एडीएम वित्त बनाया गया है। अमेठी के एडीएम वित्त अर्पित गुप्ता को मेडा का नया सचिव नियुक्त किया गया है। तबादला होकर आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। नए अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।


