जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर इलाके में पीडीएफ दुकान पर राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाभुकों को राशन देने के बजाय पैसे देकर अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं पीडीएफ मशीन पर अंगूठा लगाती दिख रही हैं। यह वीडियो प्रदीप यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल है। योजना का गलत फायदा उठा रहे डीलर स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों को कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराती है, लेकिन डीलर द्वारा इस योजना का गलत फायदा उठाया जा रहा है। वीडियो में डीलर और कार्डधारक महिलाओं के बीच कम राशन देने को लेकर बहस भी सुनाई दे रही है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले महीने भी राशन नहीं मिला था। डीलर के एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि “पिछले महीने की बात मत कीजिए, इस महीने जो मिल रहा है, वह लीजिए।” अपनी मर्जी से पैसे देते है डीलर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर लाभुकों से पीडीएफ मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद अपनी मर्जी से कुछ पैसे देकर पूरा राशन नहीं देता है। उनका कहना है कि यह गरीबों के अधिकारों का हनन है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में डीलर टिंकू सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी जांच की मांग लगातार उठ रही है। जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर इलाके में पीडीएफ दुकान पर राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाभुकों को राशन देने के बजाय पैसे देकर अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं पीडीएफ मशीन पर अंगूठा लगाती दिख रही हैं। यह वीडियो प्रदीप यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल है। योजना का गलत फायदा उठा रहे डीलर स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों को कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराती है, लेकिन डीलर द्वारा इस योजना का गलत फायदा उठाया जा रहा है। वीडियो में डीलर और कार्डधारक महिलाओं के बीच कम राशन देने को लेकर बहस भी सुनाई दे रही है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले महीने भी राशन नहीं मिला था। डीलर के एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि “पिछले महीने की बात मत कीजिए, इस महीने जो मिल रहा है, वह लीजिए।” अपनी मर्जी से पैसे देते है डीलर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर लाभुकों से पीडीएफ मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद अपनी मर्जी से कुछ पैसे देकर पूरा राशन नहीं देता है। उनका कहना है कि यह गरीबों के अधिकारों का हनन है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में डीलर टिंकू सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी जांच की मांग लगातार उठ रही है।


