चचेरे भाई ने किशोरी से गैंगरेप का किया प्रयास:विरोध करने पर दांतों से काटा; होंठ, चेस्ट और उंगली पर जख्म, एक आरोपी हिरासत में

चचेरे भाई ने किशोरी से गैंगरेप का किया प्रयास:विरोध करने पर दांतों से काटा; होंठ, चेस्ट और उंगली पर जख्म, एक आरोपी हिरासत में

मोतिहारी में एक किशोरी से उसके चचेरे भाई ने गैंगरेप का प्रयास किया है। वहीं लड़की ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। शरीर पर दांतों से काटा गया, गला दबाने की कोशिश की गई। यह घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच मेरी बेटी गोवास (पशुशाला) से बकरी बांधकर घर लौट रही थी। घर और गोवास के बीच सुनसान जगह है। हमारा और पाटीदार का मिलाकर 3-4 घर ही है। मेरी बेटी घर से 100 मीटर दूर ही थी कि आरोपी ने उसका मुंह बांधकर उसे उठाकर ले गए। उन्होंने उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके होंठ, छाती और उंगली पर दांतों से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने उसका गला भी दबाने की कोशिश की है। पीड़िता के परिजन से हुई मारपीट किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद किशोरी को गोवास पर ले जाया गया, जहां आसपास के लोग जमा हो गए। जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर गए, तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजन ने 5 लोगों को बनाया नामजद रक्सौल के थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें 4-5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोतिहारी में एक किशोरी से उसके चचेरे भाई ने गैंगरेप का प्रयास किया है। वहीं लड़की ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। शरीर पर दांतों से काटा गया, गला दबाने की कोशिश की गई। यह घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच मेरी बेटी गोवास (पशुशाला) से बकरी बांधकर घर लौट रही थी। घर और गोवास के बीच सुनसान जगह है। हमारा और पाटीदार का मिलाकर 3-4 घर ही है। मेरी बेटी घर से 100 मीटर दूर ही थी कि आरोपी ने उसका मुंह बांधकर उसे उठाकर ले गए। उन्होंने उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके होंठ, छाती और उंगली पर दांतों से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने उसका गला भी दबाने की कोशिश की है। पीड़िता के परिजन से हुई मारपीट किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद किशोरी को गोवास पर ले जाया गया, जहां आसपास के लोग जमा हो गए। जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर गए, तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजन ने 5 लोगों को बनाया नामजद रक्सौल के थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें 4-5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *