भोजपुर में सड़क हादसे में ज्वेलर्स की मौत:गृह प्रवेश कार्यक्रम में बक्सर जा रहे थे, बाइक सवार ने मारी टक्कर; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में सड़क हादसे में ज्वेलर्स की मौत:गृह प्रवेश कार्यक्रम में बक्सर जा रहे थे, बाइक सवार ने मारी टक्कर; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में बाइक सवार ने ज्वेलर्स को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच आरोपी गाड़ी छोड़कर मौते से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहोरनपुर थाना के चक्की नौरंगा निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र त्रिलोकी प्रसाद(65) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर पश्चिमी पोखर के पास की है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहे थे मृतक के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि पिताजी शाहपुर बाजार पर अपना स्वर्ण दुकान चलाते थे। बाइक से बक्सर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान घर से कुछ दूर गैस एजेंसी के पास विपरीत दिशा से आ रही रेसर बाइक सवार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से उक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी मीरा देवी, चार पुत्री मंजू ,सोनम, पूनम, अंजली और दो पुत्र विनोद कुमार, सोनू कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बाइक सवार ने ज्वेलर्स को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच आरोपी गाड़ी छोड़कर मौते से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहोरनपुर थाना के चक्की नौरंगा निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र त्रिलोकी प्रसाद(65) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर पश्चिमी पोखर के पास की है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहे थे मृतक के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि पिताजी शाहपुर बाजार पर अपना स्वर्ण दुकान चलाते थे। बाइक से बक्सर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान घर से कुछ दूर गैस एजेंसी के पास विपरीत दिशा से आ रही रेसर बाइक सवार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से उक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी मीरा देवी, चार पुत्री मंजू ,सोनम, पूनम, अंजली और दो पुत्र विनोद कुमार, सोनू कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *