नमस्कार, होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूब गया। उधर, यूपी में बीते 24 घंटों में आंधी-तूफान से 111 मौतें हो गईं। दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा, 14 क्रू मेंबर्स को ओमान कोस्टगार्ड ने बचाया होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का ‘हाजी अली’ नाम का जहाज डूब गया। 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र में गुजरते समय जहाज से ड्रोन जैसा हथियार टकराया, जिससे उसमें आग लग गई। ओमान कोस्टगार्ड ने जहाज के सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। भारत बोला- जहाज पर हमला मंजूर नहीं: भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि जहाजों पर हमले मंजूर नहीं हैं। साथ ही बचाव के लिए ओमान सरकार का धन्यवाद किया। इससे पहले 7 मई को भी फायरिंग में गुजरात का एक जहाज डूबा था, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें … 2. जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा- पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। करीब 2 घंटे चली इस बैठक में जिनपिंग ने कहा कि ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता। इसलिए अमेरिका और चीन को कॉम्पटीटर नहीं, बल्कि पार्टनर बनना चाहिए। वहीं ट्रम्प ने कहा कि जिनपिंग का दोस्त होना सम्मान की बात है और दोनों देशों के रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। ट्रम्प बोले- अमेरिका-चीन के लोगों में आपसी सम्मान है: ट्रम्प ने जिनपिंग के साथ स्टेट डिनर में अमेरिका और चीन के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच लंबे समय से आपसी सम्मान की भावना रही है। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने प्रणाम किया; भतीजी को चॉकलेट खिलाई सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ में पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। पंडित ने अखिलेश या उनके बेटे से मुखाग्नि का सुझाव दिया था: प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाई। अंतिम संस्कार कराने वाले पंडित ध्रुव कुमार तिवारी ने दैनिक भास्कर से कहा था- अगर अखिलेश यादव या उनके बेटे से मुखाग्नि दिलाई जाए तो ज्यादा अच्छा होगा। शव वाहन पर पेट्स के साथ प्रतीक की तस्वीर: इससे पहले, प्रतीक की अंतिम यात्रा निकाली गई। शिवपाल के बेटे आदित्य ने शव को कंधा दिया। प्रतीक एनिमल लवर थे। शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. UP में आंधी-तूफान से 111 लोगों की मौत; रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया है। रूस के राष्ट्रपति बोले- मेरी गहरी संवेदनाएं: पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शोक संदेश भेजा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में तूफान के कारण हुई भारी जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने को कहा है। योगी ने कहा- आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। राहत के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा: यहां 46.1°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही राजस्थान के 13 और MP के 25 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। वहीं, बिहार के 7 और यूपी के 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें … 5. सिर से हमला करने वाले ADM आलोक सुल्तानपुर भेजे गए, UP में 84 PCS अफसरों के ट्रांसफर योगी सरकार ने गुरुवार देर शाम 84 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। नियुक्ति विभाग के सचिव एम देवराज के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर के अधिकारी हैं। इन्हें जिलों के विकास प्राधिकरण, नगर निगम और राज्य स्तरीय पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आलोक कुमार ने होटल मालिक पर सिर से हमला किया था: वाराणसी के एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। आलोक कुमार 2024 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने वाराणसी में होटल मालिक जफर अली खान और उनके भाई खुर्शीद पर अपने सिर से हमला कर दिया था। वरुण पांडेय का प्रयागराज तबादला: झांसी के एडीएम वरुण कुमार पांडेय को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। ज्योत्सना यादव को खुर्जा-बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ का कुलसचिव बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. दिल्ली में बिहार की बस में महिला से गैंगरेप, कंडक्टर ने महिला को जबरन अंदर खींचा दिल्ली में चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार रूट की प्राइवेट बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को जबरन अंदर खींचकर करीब 2 घंटे तक दरिंदगी की। बाद में उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। CCTV की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गाड़ी पर ₹10 लाख का चालान: जांच में पता चला कि बस पर 10 लाख रुपए से ज्यादा का चालान बकाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे, जिससे बाहर से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। AC बस होने के कारण उसमें बंद शीशे हैं, जिससे ना तो पीड़िता की चीखें बाहर सुनाई दीं और पर्दे लगे होने की वजह से संभवत: सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को वारदात का अहसास तक नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें … 7. SIR के थर्ड फेज का ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेश में होगा; यहां 37 करोड़ वोटर्स चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 30 मई से 23 दिसंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी, जिसमें 36.73 करोड़ वोटर्स का वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए करीब 4 लाख BLO और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट तैनात किए जाएंगे। पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। पढ़िए SIR के बाद चुनावी नतीजें: SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई। पूरी खबर पढ़ें … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… स्पाइडर मैन बनने के लिए खुद को मकड़ी से कटवाया बोलीविया में 8 साल के एक बच्चे ने खुद को ब्लैक विडो मकड़ी से कटवा लिया। बच्चे को लगा कि इससे उसे स्पाइडर-मैन जैसी सुपरपावर मिल जाएंगी और वह सुपरहीरो बन जाएगा। लेकिन हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचाना पड़ा। डॉक्टरों ने एंटीवेनम देकर उसकी जान बचाई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


