बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, 24 घंटे में 41 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म

बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, 24 घंटे में 41 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म

बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही दोपहर बाद 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बीते 24 घंटे में 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पटना में भी उमस रही। बगहा में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री मानसून सक्रिय बना हुआ है। पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का असर बरकरार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। दिन के समय धूप तेज रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। गुरुवार को मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पटना का 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 15 मई: पटना का मौसम साफ रहेगा। दोपहर के बाद हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। 16 मई: मौसम थोड़ा बदल सकता है। आसमान में बादल बढ़ने के साथ एक या दो बार हल्की बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि इससे गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 17 मई: एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। तेज धूप और गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस अवधि का सबसे अधिक तापमान हो सकता है। 18 मई: आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हवा में नमी अधिक रहने से उमस काफी बढ़ सकती है। तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर खास सतर्कता मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां तेज हवा और बिजली गिरना सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई हिस्सों में ठनका गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों, खेतों में काम करने वाले मजदूरों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग खुले मैदान में नहीं करने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए फसल और सब्जियों की सुरक्षा के इंतजाम करें। जिन क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश की संभावना है वहां कटे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें। आम और लीची की फसलों को भी तेज हवा से नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही खेतों में सिंचाई का काम सुबह या शाम के समय करने की सलाह दी गई है ताकि तेज गर्मी में फसल को नुकसान न पहुंचे। बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही दोपहर बाद 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बीते 24 घंटे में 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पटना में भी उमस रही। बगहा में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री मानसून सक्रिय बना हुआ है। पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का असर बरकरार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। दिन के समय धूप तेज रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। गुरुवार को मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पटना का 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 15 मई: पटना का मौसम साफ रहेगा। दोपहर के बाद हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। 16 मई: मौसम थोड़ा बदल सकता है। आसमान में बादल बढ़ने के साथ एक या दो बार हल्की बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि इससे गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 17 मई: एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। तेज धूप और गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस अवधि का सबसे अधिक तापमान हो सकता है। 18 मई: आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हवा में नमी अधिक रहने से उमस काफी बढ़ सकती है। तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर खास सतर्कता मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां तेज हवा और बिजली गिरना सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई हिस्सों में ठनका गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों, खेतों में काम करने वाले मजदूरों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग खुले मैदान में नहीं करने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए फसल और सब्जियों की सुरक्षा के इंतजाम करें। जिन क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश की संभावना है वहां कटे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें। आम और लीची की फसलों को भी तेज हवा से नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही खेतों में सिंचाई का काम सुबह या शाम के समय करने की सलाह दी गई है ताकि तेज गर्मी में फसल को नुकसान न पहुंचे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *