गोरखपुर में पूर्व मंत्री का हथौड़े से सिर फोड़ा:ताबड़तोड़ वॉर कर घायल किया, घर के बाहर ही कर रहे थे वॉक

गोरखपुर में पूर्व मंत्री का हथौड़े से सिर फोड़ा:ताबड़तोड़ वॉर कर घायल किया, घर के बाहर ही कर रहे थे वॉक

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकलें पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर घर के बाहर ही जानलेवा हमला होने से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने सैंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनके बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। आनन- फानन में उन्हें चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जिसका बदला उन्होंने लिया। घटना के बाद पुलिस जांच जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला….
जानकारी के मुताबिक खुटहन गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री गंगा निषाद गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया। बेटे सुरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया। हमले में बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। आवाज सुन कर जबतक परिजन बाहर निकलें तबतक हमलावर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक घायल मंत्री जमीन पर गिरे हुए थे। उनके सिर से ज्यादा खून निकल कर फर्श पोर फैल गया था। उन्हें इस हालत में देखकर अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। मंत्री का इलाज चल रहा है। मकान की नींव को लेकर था पुराना विवाद
परिवार का कहना है कि करीब 10 दिन पहले पड़ोसियों ने मकान की नींव से सटे गड्ढा खुदवाया था। पूर्व मंत्री ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बारिश में उनका मकान गिर सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से कहासुनी हुई जिसके बाद से ही मनमुटाव चल रहा था, जो गुरुवार को हिंसक हमले में बदल गया। बेटे का आरोप है कि इसी विवाद के चलते ही पड़ोसियों ने हमला किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *