तरनतारन में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की सूची जारी:नगर परिषद और नगर पंचायत के उम्मीदवारों की घोषणा, नए चेहरों पर भरोसा

तरनतारन में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की सूची जारी:नगर परिषद और नगर पंचायत के उम्मीदवारों की घोषणा, नए चेहरों पर भरोसा

तरनतारन में आगामी म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। पार्टी ने नगर कौंसिल पट्टी और नगर पंचायत भिखीविंड के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह घोषणा पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुई एक संगठनात्मक बैठक के बाद की गई। उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन मंत्री निवासुलु और जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पार्टी ने पट्टी और भिखीविंड के लिए अनुभवी और नए चेहरों के मिश्रण को तरजीह दी है। पट्टी चुनाव इंचार्ज रणबीर सिंह मुधल और भिखीविंड इंचार्ज सतिंदर सिंह माखोवाल की देखरेख में इन नामों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
पार्टी ने पट्टी के 17 वार्डों और भिखीविंड के 13 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं चुनावी मैदान में उतारे ये चेहरे नगर कौंसिल पट्टी: प्रमुख उम्मीदवारों में शरणजीत कौर (वार्ड 1), धीरज कुमार (वार्ड 4), रमन खुराना (वार्ड 11) और गुरलाल सिंह ढिल्लों (वार्ड 17) शामिल हैं। नगर पंचायत भिखीविंड: यहाँ से सतनाम सिंह (वार्ड 1), संदीप कौर (वार्ड 2), लव देवगन (वार्ड 10) और विशाल चोपड़ा (वार्ड 13) जैसे नेताओं को ‘कमल के फूल’ के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है। जीत का भरोसा और कार्यकर्ताओं में उत्साह इस अवसर पर ज़ोन इंचार्ज जगमोहन सिंह राजू ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और विश्वास जताया कि पार्टी की लोकप्रियता के चलते भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने हाईकमान को भरोसा दिलाया कि जिला टीम पूरी लगन के साथ प्रचार में जुट जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता ने भी चुनावी टीमों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *