Video: हनुमान चौराहा सौन्दर्यकरण कार्यों से शहर का प्रमुख मार्ग बन रहा आकर्षक

Video: हनुमान चौराहा सौन्दर्यकरण कार्यों से शहर का प्रमुख मार्ग बन रहा आकर्षक

जैसलमेर का पर्यटन सीजन वर्तमान में लगभग ठप है और भीषण गर्मी में नाममात्र के पर्यटक ही जैसलमेर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ ऑफ सीजन और गर्मी के कारण भीड़भाड़ में कमी के बीच स्वर्णनगरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नए स्वरूप में ढालने का काम जोर पकड़ चुका है। शहर के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व वाले क्षेत्रों में नगरपरिषद की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से सौन्दर्यकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी पर्यटन सीजन से पहले इन कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम चल रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्वर्णनगरी भ्रमण के दौरान अधिक आकर्षक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

फर्श निर्माण कार्य जोरों पर

शहर के प्रमुख कलात्मक पटवा हवेली क्षेत्र में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने और क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य से नए आकर्षक फर्श का निर्माण कराया जा रहा है। संकरी गलियों और ऐतिहासिक हवेलियों के बीच बनने वाला यह नया फर्श पारंपरिक रंगत के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की समग्र छवि भी निखरेगी। यह कार्य जैसलमेरी पत्थर से हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *