PBKS vs MI Playing 11: मुंबई को लगा बड़ा झटका! कप्तान पांड्या हुए बाहर, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

PBKS vs MI Playing 11: मुंबई को लगा बड़ा झटका! कप्तान पांड्या हुए बाहर, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Hardik Pandya injury update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला होना है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के खेमे से बुरी खबर आ रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव (Back Strain) की वजह से आज के मैच से बाहर हैं। और अब खबर आई है कि स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव भी निजी कारणों से आज का मैच नहीं खेलेंगे। सूर्या ने टीम मैनेजमेंट को सूचित कर दिया है और वे टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं।

कौन होगा नया कप्तान?

सूर्या की गैरमौजूदगी में अब टॉस के लिए कौन आएगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट युवा तिलक वर्मा को कप्तानी का मौका दे सकती है, या फिर अनुभवी रोहित शर्मा या जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी जा सकती है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, ऐसे में यह मैच सम्मान की लड़ाई है।

पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए यह मैच बहुत जरूरी है। वे फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं और जीत उन्हें प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी। पंजाब की ताकत उनके ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह हैं, जिन्होंने इस सीजन में तूफानी बल्लेबाजी की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (MI) प्लेइंग-11: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, क्विंटन डी कॉक (सूर्या की जगह), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस (MI) का पूरा स्क्वाड: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रायन रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार और रॉबिन मिंज।

पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेइंग-11: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

पंजाब किंग्स (PBKS) का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, पायला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *