पठानकोट निकाय चुनाव ; एक भी नामांकन नहीं:कांग्रेस ने 42, भाजपा ने 38 और शिअद ने 23 प्रत्याशी किए घोषित, आप का मंथन जारी, एनओसी के लिए निगम में दावेदारों की जद्दोजहद

पठानकोट निकाय चुनाव ; एक भी नामांकन नहीं:कांग्रेस ने 42, भाजपा ने 38 और शिअद ने 23 प्रत्याशी किए घोषित, आप का मंथन जारी, एनओसी के लिए निगम में दावेदारों की जद्दोजहद

निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हुए 2 दिन हो गए। लेकिन, इन 2 दिनों में एक भी नामांकन नहीं हो पाया। नगर निगम पठानकोट के 50 और सुजानपुर नगर कौंसिल के 15 15 वार्डों में एक भी नॉमिनेशन नहीं हुआ है। वहीं, इस बार प्रत्याशियों की घोषणा में शिअद ने बाजी मारी और अपने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
वहीं, उसके बाद भाजपा ने 38 उम्मीदवारों का एलान किया और फिर कांग्रेस ने भी 42 वार्डों में अपने प्रतिनिधियों की सूची जारी की। हालांकि, प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पाई है। हालांकि, आप नेताओं का कहना है कि वीरवार देर शाम तक सभी 50 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
एनओसी के लिए जद्दोजहद जारी
एनओसी लेने के लिए निगम दफ्तर में दावेदारों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दावेदारों का आरोप है कि एनओसी के लिए फार्म भरवाए गए और फाइल को जमा कर लिया गया, अब उसे गुम बताकर दोबारा से फाइल भरवाई जा रही है। आज नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है और 16 मई तक ही नामांकन दाखिल होंगे।
शॉर्ट पीरियड में चुनाव प्रक्रिया घोषित होने के बाद दावेदार एनओसी लेने के लिए निगम दफ्तर में जुट रहे हैं। दरअसल, चुनाव लड़ने के लिए एनओसी के लिए वाटर सप्लाई, तहबाजारी, प्रॉपर्टी टैक्स सहित निगम की किसी भी ब्रांच के पास आवेदक का कोई बकाया नहीं होना चाहिए।
सारे ड्यूज ही क्लियर होने के बाद ही नो ड्यूज पर आवेदक को एनओसी जारी की जाती है। शहर में 138 तो सुजानपुर में 30 पोलिंग बूथ
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बार चुनाव ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से होगा। इसमें नगर निगम पठानकोट के 50 वार्डों में 138 पोलिंग बूथ और सुजानपुर नगर कौंसिल के 15 वार्डों में 30 बूथ होंगे।
एडीसी विकास व जिला सहायक रिटर्निंग अफसर जसवंत सिंह वड़ैच ने बताया कि बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराया जाएगा, उसके लिए बैलेट बॉक्स का इंतजाम किया जा रहा है उसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। वोटर सूची तय करने के बाद प्रकाशित कर दी गई है।
कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने वार्ड नं. 1 से शिव राम बंटी (जनरल), 2 से रजनी मन्हास (महिला), 3 से सुरिंदर बिल्ला (जनरल), 4 से प्रिया वढेरा, 5 से अनुष मनहास जिनी (जनरल), 6 से वीना बग्गा (महिला), 7 से सूरज प्रताप रंधावा (जनरल), 10 से डिंपल शर्मा (महिला), 11 से शमशेर सिंह (SC), 12 से सुषमा (महिला SC), 13 से विकास शर्मा (जनरल), 14 से पूजा महाजन (महिला), 15 से अश्विनी कुमार (BC), 16 से रेखा चौहान (महिला), 17 से सुशैन शर्मा अभी (जनरल), 18 से रेनू रतन (महिला), 19 से बलजीत सिंह (जनरल), 20 से सुषमा शर्मा (महिला), 21 से प्रिंस (जनरल), 22 से बेबी (महिला SC), 24 से सुरजीत कुमारी (महिला), 25 से उपदेश गब्बर (जनरल),26 से विनोद कुमार (BC), 27 से प्रेम चोपड़ा (SC), 28 से अनमोल मनहास (महिला), 30 से सुषमा देवी (महिला SC),
31 से प्रिंस कुमार (SC), 32 से बबीता जसवाल (महिला), 34 से अश्वनी बजाज (महिला), 35 से वरिंदर सिंह लकी (जनरल), 36 से गीता (महिला SC), 38 से मधु (महिला), 39 से रजत शर्मा (जनरल), 40 से गीता (महिला), 41 से शक्ति सिंह (जनरल), 42 से नीरजा महाजन (महिला), 44 से हेमा शर्मा (महिला), 45 से शालू भट्टी (SC), 47 से हरप्रीत सिंह (जनरल), 48 से शैली महाजन (महिला), 49 से जसप्रीत कौर (महिला) और वार्ड नं. 50 से अनीता कुमारी (महिला) को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
इनमें वार्ड नंबर 8, 9, 23, 29, 33, 37, 43 और 46 के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए गए हैं। भाजपा ने 38 उम्मीदवारो का किया एलान
भाजपा ने वार्ड 1 से बलविंदर लाल, 2 से कोमल काटल, 3 से पारस कश्यप, 4 से मालती ठाकुर, 5 से रिजुल रसवान, 7 से प्रवीण शर्मा (पूर्व एमसी), 9 से नमन महाजन, 10 से मिनी शर्मा पत्नी अमित डोगरा, 11 से कुलदीप कुमार सोनू, 13 से हरिंदर सिंह (सनी कलेर), 14 से पूजा गुप्ता पत्नी नितिन महाजन, 15 से नरिंदर कुमार निंदो, 17 से नरिंदर काला, 19 से सरबजीत सिंह, 20 से अंकिता पत्नी लाहौरी, 21 से शमशेर सिंह ठाकुर (पूर्व एमसी), 22 से मोनिका पत्नी अंकुर, 23 से रमेश शर्मा, 24 से अनुराधा, 25 से हरीश पाल बिट्टू, 26 से उमेश, 28 से संदीप कौर, 31 से सोम राज, 32 से रिम्पी पुरी पत्नी रोहित पुरी, 33 से राकेश बच्चन, 35 से राज कुमार महाजन, 36 से प्रिया राधा, 37 से सुरेश कुमार पिंटू, 38 से किरण अरोड़ा, 39 से विजय कुमार चुन्नी, 41 से अभिषेक ठाकुर, 42
से अमृतो देवी, 43 से पवन महाजन (पूर्व सरपंच), 44 से नीलम कुमारी पत्नी रमित महाजन, 45 से शोभित, 46 से प्रिया जसलोटा पत्नी स्वर्ण बंता, 47 से राघव और वार्ड 50 से अनीता मन्हास पत्नी पवन मन्हास को उम्मीदवार बनाया गया है।
अकाली दल ने 23 प्रत्याशियों की सूची की जारी
शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वार्ड नं. 47 के जनरल होने पर पार्टी की एकमात्र पार्षद रितिका की जगह पर उनके ससुर रेशम कुमार को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, वार्ड नं. 1 से सुनील कुमार,
2 से सीमा, 3 से राज कुमार, 4 से नीलम महाजन, 5 से परमजीत सिंह, 6 से सरबजीत कौर, 7 से हरचरण सिंह, 10 से गीता रानी, 14 से ज्योति देवी, 17 से विशाल लक्की, 19 से विनोद शर्मा, 21 से कपूर, 22 से रजनी, 34 से दलजीत कौर, 35 से गुरनाम सिंह, 36 से सुनील कुमार, 37 से रमन कुमार, 40 से जतिंद्र कौर, 41 से शिव कुमार, 45 से दर्शन कुमार, 46 से मोनिका और 43 से राजू को कैंडिडेट बनाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *