छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार:घरेलू विवाद में धारदार हथियार से किया था हमला, 2 दिन बाद पकड़ाया

छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार:घरेलू विवाद में धारदार हथियार से किया था हमला, 2 दिन बाद पकड़ाया

रीवा के ग्राम हरदुआ में 12 मई की रात हुए घरेलू विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी गई। घटना के दो दिन बाद आरोपी को पकड़ा गया है। गुढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। धारदार हथियार से की थी हत्या
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल (28) का अपने छोटे भाई गोलू कोल (23) से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिससे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों में भी दहशत और सन्नाटे का माहौल बना हुआ था। वारदात के बाद से था फरार गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कोल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *