भागलपुर में सड़क हादसे में बांका की शिक्षिका सितारा खातून (37) की मौत हो गई है। हरियाणा नंबर के ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहे पति अब्दुल बारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के बारे में पति अब्दुल बारी ने बताया कि सितारा स्कूल से छूटने के बाद बस से या टोटो से आती थी। कभी हम लेने जाते थे, आज हम लाने गए थे। पत्नी को धोरैया प्रखंड के एनपीएस प्राइमरी स्कूल खगडा अस्सी से लेकर अपने घर धनकुंड स्थित बबुरा जा रहे थे। इसी दौरान भुढ़िया गांव के पास मेरे बगल से ट्रक गुजरा। ट्रक में मेरा कुर्ता फंस गया। जिसके बाद मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक पत्नी को कुचलते हुए चला गया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के घोघा पंजवारा स्टेट हाईवे-84 भुड़िया गांव के पास की है। मृतका की 2 साल की बेटी भी है
घायल पति ने बताया कि 2 साल की एक बेटी अइरानाज है, अब उसे दूध कौन पिलाएगा। पत्नी सितारा खातून रोज सुबह स्कूल जाने से पहले मेरी 2 साल की बेटी को दूध पिलाकर जाती थी। वे जाने से पहले दूध गर्म कर बोतल में रख देती थी। उस दूध को परिवार अन्य सदस्य जब जब मेरी बेटी को भूख लगता पिलाते थे। स्कूल से जब मेरी पत्नी वापस आती तो सबसे पहले बच्ची को दूध पिलाती थी। फिर मेरी 13 साल की बेटी सूफियानाज और हम सभी मिलकर खाना खाते थे। आज अचानक से मेरा परिवार उजड़ गया। सोफियानाज को कौन सुबह-सुबह स्कूल जाने से पहले नाश्ता बना कर देगा। सूफियानाज नौवीं क्लास में एक निजी स्कूलों में पढ़ती है। 18 साल का एक बेटा जीशान उमर भी है, वो मधेपुरा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। रेज रफ्तार में चलते ट्रक लोगों का कहना था कि ओवरलोड ट्रक इस रास्ते से तेज रफ्तार से आता-जाता है। पुलिस कुछ नहीं कहती, जिस कारण ये घटना घटी है। घटना की सूचना पर सन्हौला थाना पुलिस पहुंची। लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भागलपुर में सड़क हादसे में बांका की शिक्षिका सितारा खातून (37) की मौत हो गई है। हरियाणा नंबर के ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहे पति अब्दुल बारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के बारे में पति अब्दुल बारी ने बताया कि सितारा स्कूल से छूटने के बाद बस से या टोटो से आती थी। कभी हम लेने जाते थे, आज हम लाने गए थे। पत्नी को धोरैया प्रखंड के एनपीएस प्राइमरी स्कूल खगडा अस्सी से लेकर अपने घर धनकुंड स्थित बबुरा जा रहे थे। इसी दौरान भुढ़िया गांव के पास मेरे बगल से ट्रक गुजरा। ट्रक में मेरा कुर्ता फंस गया। जिसके बाद मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक पत्नी को कुचलते हुए चला गया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के घोघा पंजवारा स्टेट हाईवे-84 भुड़िया गांव के पास की है। मृतका की 2 साल की बेटी भी है
घायल पति ने बताया कि 2 साल की एक बेटी अइरानाज है, अब उसे दूध कौन पिलाएगा। पत्नी सितारा खातून रोज सुबह स्कूल जाने से पहले मेरी 2 साल की बेटी को दूध पिलाकर जाती थी। वे जाने से पहले दूध गर्म कर बोतल में रख देती थी। उस दूध को परिवार अन्य सदस्य जब जब मेरी बेटी को भूख लगता पिलाते थे। स्कूल से जब मेरी पत्नी वापस आती तो सबसे पहले बच्ची को दूध पिलाती थी। फिर मेरी 13 साल की बेटी सूफियानाज और हम सभी मिलकर खाना खाते थे। आज अचानक से मेरा परिवार उजड़ गया। सोफियानाज को कौन सुबह-सुबह स्कूल जाने से पहले नाश्ता बना कर देगा। सूफियानाज नौवीं क्लास में एक निजी स्कूलों में पढ़ती है। 18 साल का एक बेटा जीशान उमर भी है, वो मधेपुरा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। रेज रफ्तार में चलते ट्रक लोगों का कहना था कि ओवरलोड ट्रक इस रास्ते से तेज रफ्तार से आता-जाता है। पुलिस कुछ नहीं कहती, जिस कारण ये घटना घटी है। घटना की सूचना पर सन्हौला थाना पुलिस पहुंची। लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


