झांसी कोर्ट में पेश किए गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय:सट्टा और लूट के दो मामलों में न्यायालय लेकर पहुंची पुलिस

झांसी कोर्ट में पेश किए गए भाजपा नेता आशीष उपाध्याय:सट्टा और लूट के दो मामलों में न्यायालय लेकर पहुंची पुलिस

झांसी में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सौ करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आशीष को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सीपरी बाजार और प्रेमनगर थाना पुलिस भारी सुरक्षा के बीच आशीष उपाध्याय को कोर्ट में पेश करने पहुंची।
बता दें कि बुधवार को आशीष उपाध्याय सट्टा सिंडिकेट मामले में हाईकोर्ट से रिहाई मिलने के बाद जिला कारागार से बाहर आया था। लेकिन जेल के बाहर पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देर शाम प्रेमनगर थाने में भी उसके खिलाफ रंगदारी और लूट का नया मामला दर्ज किया गया।
गुरुवार को पुलिस ने आशीष उपाध्याय को पहले सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे डकैती कोर्ट ले जाया गया, जहां दोनों मामलों में सुनवाई हुई। कोर्ट परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
सूत्रों के मुताबिक डकैती कोर्ट से आशीष उपाध्याय की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। हालांकि आधिकारिक आदेश का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि बीते दिनों नवाबाद थाना और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये के सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया गया था। इस मामले में आशीष उपाध्याय का नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *