नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:बोले-बिहार में विकास की रफ्तार हुई दोगुनी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:बोले-बिहार में विकास की रफ्तार हुई दोगुनी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आने के बाद बिहार में विकास की रफ्तार दोगुनी हुई है। नीतीश कुमार सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। ‘सीतामढ़ी के विकास की रफ्तार होगी तेज’ नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान बिहार में विकास की स्थिति खराब थी, जिसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई और हर क्षेत्र में तेजी से काम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार और सीतामढ़ी के विकास की रफ्तार और तेज की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से की संगठन को मजबूत करने की अपील इस अवसर पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस कार्यक्रम में जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, सुरसंड विधायक नागेन्द्र राउत, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अभिषेक झा सहित कई पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आने के बाद बिहार में विकास की रफ्तार दोगुनी हुई है। नीतीश कुमार सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। ‘सीतामढ़ी के विकास की रफ्तार होगी तेज’ नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान बिहार में विकास की स्थिति खराब थी, जिसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई और हर क्षेत्र में तेजी से काम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार और सीतामढ़ी के विकास की रफ्तार और तेज की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से की संगठन को मजबूत करने की अपील इस अवसर पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस कार्यक्रम में जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, सुरसंड विधायक नागेन्द्र राउत, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अभिषेक झा सहित कई पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *