तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 बाइक सवारों को रौंदा:ललितपुर में चाचा-भतीजी की मौत, 6 गंभीर; टायर फटने पर रुकी गाड़ी, ड्राइवर गिरफ्तार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 बाइक सवारों को रौंदा:ललितपुर में चाचा-भतीजी की मौत, 6 गंभीर; टायर फटने पर रुकी गाड़ी, ड्राइवर गिरफ्तार

ललितपुर में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा तालबेहट के पूराकलां मार्ग पर स्थित राधा हॉस्पिटल के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार चाचा-भतीजी को कुचल दिया। इसके बाद झांसी की ओर भागने लगी। भागने के दौरान उसने तीन अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो का टायर फट गया, जिससे वाहन रुक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सड़क हादसे में घायल वहीं हादसे में देवसिंह (45) पुत्र भैरव यादव और उनकी पांच माह की भतीजी नैंसी पुत्री नरेंद्र की मौत हो गई। घायलों में सुरेंद्र (25) पुत्र गोविंददास निवासी बसई, मध्य प्रदेश, रामू (30) पुत्र राधे सोनी, विकास (27) पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी तालबेहट रेंज ऑफिस, मुस्कान (18) पुत्री रज्जू निवासी जमालपुर, सोनम (25) पत्नी नरेंद्र निवासी पिपरई और करन (38) पुत्र रघुनाथ निवासी दरदरी खांदी शामिल हैं। शादी समारोह से लौट रहा था परिवार पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक जमालपुर गांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ ग्राम खांदी में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। वहीं मृतक देवसिंह भी अपनी भतीजी और बहू के साथ तालबेहट में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही अभिजीत सिंह, आशीष मिश्रा और अशोक वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया सीओ तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे एक मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 लोग घायल हैं। जिनको इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *