रेवाड़ी में आज 9 से 5 बिजली सप्लाई रहेगी बंद:बावल के 132 केवी पॉवर हाउस में होगी मरम्मत, 9 फीडर रहेंगे बाधित

रेवाड़ी में आज 9 से 5 बिजली सप्लाई रहेगी बंद:बावल के 132 केवी पॉवर हाउस में होगी मरम्मत, 9 फीडर रहेंगे बाधित

रेवाड़ी के बावल में 132 केवी पॉवर हाउस में मरम्मत व तनकीकी कार्यों के चलते 14 मई को 9 फीडरों पर बिजली सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। बिजली निगम के अधिकारियों ने इससे प्रभावित फीडर से जुड़ेउपभोक्ताओं से बिजली कट को देखते हुए अपने कार्य समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटाएं । जिससे बिजली सप्लाई बंद रहने से होने वाली परेशानी से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि 14 नवंबर को 132 केवी पॉवर हाउस में मरम्मत और तकनीकी कार्य किया जाएगा। जिससे 33 केवी पॉवर हाउस सूबासेडी, मोहनपुर और कमालपुर फीडर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बावल, सिटी-2, नर्सिगपुर, केसवपुर, ढाणी अहीर और रायपुर फीडर पर भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने इन फीडरों से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। समस्या से बचने के लिए जरूरी उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है। जिस कारण पॉवर हाउस व लाइनों की मरम्मत और तकनीकी कार्य किया जा रहा है। ताकि गर्मी के मौसम में अनावश्यकरूप से होने वाली बिजली कटौती की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *