भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव की मतगणना आज:97.96% मतदान के बाद अब नतीजों की बारी, आज खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव की मतगणना आज:97.96% मतदान के बाद अब नतीजों की बारी, आज खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत

भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव का परिणाम गुरुवार को आरा में घोषित किया जाएगा। मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 14 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती होगी। इसी दिन यह तय हो जाएगा कि एनडीए, महागठबंधन, वार्ड महासंघ अथवा निर्दलीय खेमे में किसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचती है। कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था मतदान उपचुनाव में कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो स्थानीय निकाय चुनावों में काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 98.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.34 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 98.18 रहा। वहीं बक्सर जिले में कुल 97.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों ने 98.06 प्रतिशत और महिलाओं ने 96.97 प्रतिशत मतदान किया। राधाचरण सेठ के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी सीट ये सीट तत्कालीन एमएलसी राधाचरण साह के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। इस बार जदयू समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव मैदान में हैं, जो राधाचरण साह के बेटे हैं। ऐसे में यह चुनाव एनडीए और राधाचरण साह परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दूसरी ओर महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय हैं, जो पूर्व एमएलसी लाल दास राय के पुत्र एवं राजद के पूर्व विधायक विजयेन्द्र यादव के दामाद हैं। वहीं भोजपुर-बक्सर वार्ड महासंघ समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय भी मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। मनोज जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता रह चुके हैं, हालांकि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी पत्नी किरण उपाध्याय वर्तमान में पीरो नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरा शहर में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। स्टेशन रोड, केजी रोड, नवादा मोड़, क्लब रोड और एसपी आवास के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने बताया कि मतगणना केंद्र के चारों ओर सुबह पांच बजे से परिणाम घोषित होने के दो घंटे बाद तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के लिए सोन भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव का परिणाम गुरुवार को आरा में घोषित किया जाएगा। मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 14 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती होगी। इसी दिन यह तय हो जाएगा कि एनडीए, महागठबंधन, वार्ड महासंघ अथवा निर्दलीय खेमे में किसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचती है। कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था मतदान उपचुनाव में कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो स्थानीय निकाय चुनावों में काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 98.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.34 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 98.18 रहा। वहीं बक्सर जिले में कुल 97.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों ने 98.06 प्रतिशत और महिलाओं ने 96.97 प्रतिशत मतदान किया। राधाचरण सेठ के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी सीट ये सीट तत्कालीन एमएलसी राधाचरण साह के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। इस बार जदयू समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव मैदान में हैं, जो राधाचरण साह के बेटे हैं। ऐसे में यह चुनाव एनडीए और राधाचरण साह परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दूसरी ओर महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय हैं, जो पूर्व एमएलसी लाल दास राय के पुत्र एवं राजद के पूर्व विधायक विजयेन्द्र यादव के दामाद हैं। वहीं भोजपुर-बक्सर वार्ड महासंघ समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय भी मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। मनोज जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता रह चुके हैं, हालांकि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी पत्नी किरण उपाध्याय वर्तमान में पीरो नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरा शहर में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। स्टेशन रोड, केजी रोड, नवादा मोड़, क्लब रोड और एसपी आवास के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने बताया कि मतगणना केंद्र के चारों ओर सुबह पांच बजे से परिणाम घोषित होने के दो घंटे बाद तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के लिए सोन भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *