RCB Playoffs Qualification Scenario: 8 मैच जीतने के बावजूद GT को प्लेऑफ्स में एंट्री नहीं, लेकिन इतनी जीत के बाद RCB का टिकट पक्का, जानें कैसे

RCB Playoffs Qualification Scenario: 8 मैच जीतने के बावजूद GT को प्लेऑफ्स में एंट्री नहीं, लेकिन इतनी जीत के बाद RCB का टिकट पक्का, जानें कैसे

RCB Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 57वें मुकाबले में आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। शाम 7.30 बजे से खेला जाने वाला ये मुकाबला जितना केकेआर के लिए अहम है, उतना ही आरसीबी के लिए भी है। आरसीबी अगर इस मैच को जीतती है तो ये उसकी लीग चरण में 8वीं जीत होगी और इसके साथ ही वह प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि जब गुजरात 8 मैच जीतकर भी प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना सकी तो आरसीबी कैसे बना लेगी? आइये आपको बताते हैं ऐसा कैसे होगा?

8वीं जीत के साथ ही आरसीबी के लिए प्‍लेऑफ का टिकट पक्‍का

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल के 19वें सीजन 11 में से 7 मैच जीतकर 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीत ने टीम के मनोबल को बढ़ाया है।

अब उसकी नजर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस को पछाड़कर शीर्ष स्‍थान हासिल करते हुए प्‍लेऑफ का टिकट हासिल करने पर है। आज केकेआर को हराते ही वह 8वीं जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर लेगी।

जीटी और आरसीबी के भी समान अंक तो रॉयल्‍स को टिकट कैसे?

गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। 12 मैचों में से 8 जीत के साथ ही वह 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है। लेकिन, गौर करने वाली बात ये है कि वह फिर भी प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी है। इसके पीछे की वजह उसका नेट रन रेट है।

माना जा रहा है कि जिस तरह से लीग चरण चल रहा है, उस हिसाब से एक टीम ही 16 अंकों के साथ नॉकआउट में पहुंच सकती है और वह सबसे ज्‍यादा नेट रन रेट वाली होगी। मौजूदा स्थिति में आरसीबी इस मामले में सबसे आगे है। ऐसे में उसका 8वीं जीत के साथ टिकट लगभग पक्‍का है।

केकेआर के हर मुकाबला करो या मरो का

अब बात करते हैं आज आरसीबी का मुकाबला करने वाली केकेआर की, जो सीजन के शुरुआती दौर से ही संघर्ष कर रही है। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे एक भी हार उसकी उम्‍मीदों पर पानी फेर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *