400 ग्राम स्मैक के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार:पुलिस नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी

400 ग्राम स्मैक के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार:पुलिस नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी

बरेली। फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को मेडिकल स्टोर संचालक बता रहा है। पुलिस अब इस नशे के नेटवर्क के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। फरीदपुर थाना पुलिस बीसलपुर अंडर बाईपास क्षेत्र में वाहन चेकिंग और गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि फायर स्टेशन के पास एक पार्क में एक व्यक्ति स्मैक के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से काली पन्नी में रखी 400 ग्राम भूरे रंग की स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शेर खाँ पुत्र नवी शेर खाँ, निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा एवं थाना फरीदपुर के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर चलाता है और यह स्मैक उसे एक ट्रक चालक ने दी थी। हालांकि, वह उस चालक का नाम और पता बताने में असमर्थ रहा। पुलिस ने आरोपी शेर खाँ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत और इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जांच तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक उज्जवल गंभीर, हेड कांस्टेबल महावीर और हेड कांस्टेबल शमशेर अली की टीम शामिल थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *