जालौन में मजदूरी मांगने पर मजदूर पर हमला:ठेकेदार व साथियों पर सरिया से वार, गंभीर चोट

जालौन में मजदूरी मांगने पर मजदूर पर हमला:ठेकेदार व साथियों पर सरिया से वार, गंभीर चोट

जालौन में मजदूरी का भुगतान मांगने पर एक मजदूर पर सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल मजदूर का कानपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र पुत्र श्रीराम कुमार सिंह, निवासी माली खेड़ा, परगना अमरोहा, जिला अमरोहा, राहिया क्षेत्र में अंडर-कंस्ट्रक्शन कार्य कर रहा था। यह कार्य ठेकेदार कपिल और दीपक द्वारा कराया जा रहा था। पीड़ित पुष्पेंद्र का आरोप है कि कई दिनों तक काम करने के बाद उसने अपनी मजदूरी के रुपये मांगे थे। 10 मई 2026 को जब उसने ठेकेदारों से मेहनताना मांगा, तो उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया और उसके साथ अभद्रता की। हमले से लहूलुहान होकर गिरा आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे जब पुष्पेंद्र अपने कमरे में सो रहा था, तभी दीपक और उसका बहनोई छत्तरे वहां पहुंचे और उस पर सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में पुष्पेंद्र के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास रह रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घायल मजदूर को तत्काल उरई इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित का इलाज अभी भी जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित ने प्रशासन से ठेकेदार कपिल, दीपक और छत्तरे के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *