बड़ाखेड़ा में बालाजी मंदिर में चोरी:दान पेटी तोड़कर चढ़ावे की राशि ले गए चोर

बड़ाखेड़ा में बालाजी मंदिर में चोरी:दान पेटी तोड़कर चढ़ावे की राशि ले गए चोर

बूंदी के लाखेरी उपखंड क्षेत्र में बड़ाखेड़ा स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर से दान पेटी उठाकर ले गए। बाद में यह दान पेटी मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे टूटी हुई हालत में मिली, जिसमें रखी नकदी गायब थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। सूचना मिलने पर लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखेरी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस पुरानी चोरियों का खुलासा करने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है। कंटेंट: लोकेश मीणा, लाखेरी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *