कुशीनगर में ससुराल आए जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार दी। आरोपी युवक मंगलवार शाम को ही अपने ससुराल पहुंचा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी साली को बातचीत के बहाने एक कमरे में बुलाया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाजें आईं। जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। खिड़की से देखने पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। आरोपी की पत्नी घटना के समय अपने मायके में मौजूद नहीं थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले 2 तस्वीरें देखिए-
अब मामला विस्तार से… गोपालगंज से ससुराल आया था आरोपी बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति का 27 वर्षीय दामाद जितेंद्र प्रजापति मंगलवार शाम करीब 7 बजे अपनी ससुराल आया था। जितेंद्र बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के धर्मचक का रहने वाला था। वह रात में वहीं रुका हुआ था। युवक ने प्रेम प्रसंग में अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बातचीत के बहाने कमरे में बुलाया बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद जितेंद्र ने अपनी 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को लगभग नौ बजे एक कमरे में बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। फायरिंग की आवाज पर परिजन पहुंचे कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर अंदर नैना और जितेंद्र खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए, जिससे लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा और सीओ जयंत यादव भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे को खोला और दोनों शवों को कब्जे में लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि मृतक जितेंद्र की पत्नी बेबी अपने मायके बिहार में थी। सीओ जयंत यादव ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर में ससुराल आए जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार दी। आरोपी युवक मंगलवार शाम को ही अपने ससुराल पहुंचा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी साली को बातचीत के बहाने एक कमरे में बुलाया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाजें आईं। जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। खिड़की से देखने पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। आरोपी की पत्नी घटना के समय अपने मायके में मौजूद नहीं थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले 2 तस्वीरें देखिए-
अब मामला विस्तार से… गोपालगंज से ससुराल आया था आरोपी बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति का 27 वर्षीय दामाद जितेंद्र प्रजापति मंगलवार शाम करीब 7 बजे अपनी ससुराल आया था। जितेंद्र बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के धर्मचक का रहने वाला था। वह रात में वहीं रुका हुआ था। युवक ने प्रेम प्रसंग में अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बातचीत के बहाने कमरे में बुलाया बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद जितेंद्र ने अपनी 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को लगभग नौ बजे एक कमरे में बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। फायरिंग की आवाज पर परिजन पहुंचे कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर अंदर नैना और जितेंद्र खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए, जिससे लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा और सीओ जयंत यादव भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे को खोला और दोनों शवों को कब्जे में लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि मृतक जितेंद्र की पत्नी बेबी अपने मायके बिहार में थी। सीओ जयंत यादव ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


