IPL 2026 Points Table Update: टॉप पर GT, लेकिन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन

IPL 2026 Points Table Update: टॉप पर GT, लेकिन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में अब तक 56 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर सभी टीमों ने 11 या उससे अधिक मैच खेल लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 10 में से 4 मैच जीतकर 8वें स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने मंगलवार की रात को सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से शिकस्त देने के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह पक्की कर ली है। हालांकि अब तक सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई हैं। बाकी 8 टीमों में से कोई भी 4 टीम अगले दौर में जगह बना सकती हैं।

अंक तालिका में गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। इन 4 टीमों के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाए सबसे ज्यादा हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी ज्याजा पीछे नहीं है लेकिन उनकी राहें थोड़ी मुश्किल हो गई हैं।

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रनरेट
1 GT 12 8 4 0 16 +0.551
2 RCB 11 7 4 0 14 +1.103
3 SRH 12 7 5 0 14 +0.331
4 PBKS 11 6 4 1 13 +0.428
5 CSK 11 6 5 0 12 +0.185
6 RR 11 6 5 0 12 +0.082
7 DC 12 5 7 0 10 -0.993
8 KKR 10 4 5 1 9 -0.169
9 MI (E) 11 3 8 0 6 -0.585
10 LSG (E) 11 3 8 0 6 -0.907

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन?

इस सीजन गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। वह 501 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन ने 7 रन से पीछे छोड़ा।

खिलाड़ी रन औसत
हेनरिक क्लासेन 508 50.80
साई सुदर्शन 501 41.75
अभिषेक शर्मा 481 43.73
केएल राहुल 477 43.36
शुभमन गिल 467 42.45

पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कौन?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा के नाम 21-21 विकेट दर्ज हैं। हालांकि बेहतर औसत की वजह से पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं।

खिलाड़ी विकेट औसत
भुवनेश्वर कुमार 21 15.29
कगिसो रबाडा 21 20.05
अंशुल कंबोज 19 19.21
प्रिंस यादव 16 20.94
राशिद खान 16 21.38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *