हिसार के बाड्डोपट्टी मंदिर में चोरी का खुलासा:कैश समेत एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

हिसार के बाड्डोपट्टी मंदिर में चोरी का खुलासा:कैश समेत एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

हिसार जिले के गांव बाड्डो पट्टी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी की वारदात का थाना बरवाला पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कैश भी बरामद किया है। थाना बरवाला प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवान पुत्र चंडीराम निवासी बाड्डो पट्टी के रूप में हुई है। चांदी की बांसुरी और कैश ले गए थे चोर जानकारी के अनुसार गांव बाड्डोपट्टी निवासी अमृत वर्मा पुत्र नत्थूराम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 8 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजे गांव के श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना हुई। चोर मंदिर से चांदी की बांसुरी, 2 मालाएं और कैश चोरी कर ले गए थे। घटना का पता चलने के बाद मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें 2 व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर जांच तेज की। आरोपी के पास से कैश बरामद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बलवान को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 350 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *