शेखपुरा में शराब पर बड़ा एक्शन:2 कारोबारी गिरफ्तार, 40 लोग नशे में पकड़े गए, 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

शेखपुरा में शराब पर बड़ा एक्शन:2 कारोबारी गिरफ्तार, 40 लोग नशे में पकड़े गए, 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

शेखपुरा में जिला पुलिस और उत्पाद पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 2 शराब कारोबारियों और 40 शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस अभियान के तहत, विभिन्न थाना पुलिस ने 32 शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा। वहीं, उत्पाद थाना पुलिस ने शराब बेचते हुए दो कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 8 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना पुलिस ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित त्रिमुहानी के पास से कमला राय के पुत्र उमेश राय को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, सदर प्रखंड के कारे गांव से जागो बिंद के पुत्र संतोष बिंद को गांव के दुर्गा स्थान से 200 गज दक्षिण दिशा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की इस छापामारी टीम में उत्पाद दारोगा अजय कुमार और एएसआई शंभू नाथ पांडेय शामिल थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि छापामार दल ने दोनों कारोबारियों के साथ 8 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद की गई
पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना पुलिस ने कुल 32 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। इनमें सर्वाधिक 6 लोगों को मेहूस थाना पुलिस ने पकड़ा, जबकि हथियावां से 5 और कसार, अरियरी तथा चेवाड़ा थाना से 4-4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न स्थानों से 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में जिला पुलिस और उत्पाद पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 2 शराब कारोबारियों और 40 शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस अभियान के तहत, विभिन्न थाना पुलिस ने 32 शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा। वहीं, उत्पाद थाना पुलिस ने शराब बेचते हुए दो कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 8 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना पुलिस ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित त्रिमुहानी के पास से कमला राय के पुत्र उमेश राय को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, सदर प्रखंड के कारे गांव से जागो बिंद के पुत्र संतोष बिंद को गांव के दुर्गा स्थान से 200 गज दक्षिण दिशा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की इस छापामारी टीम में उत्पाद दारोगा अजय कुमार और एएसआई शंभू नाथ पांडेय शामिल थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि छापामार दल ने दोनों कारोबारियों के साथ 8 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद की गई
पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना पुलिस ने कुल 32 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। इनमें सर्वाधिक 6 लोगों को मेहूस थाना पुलिस ने पकड़ा, जबकि हथियावां से 5 और कसार, अरियरी तथा चेवाड़ा थाना से 4-4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न स्थानों से 95 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *