पाकिस्तान में बड़ा धमाका: लक्की मरवत के बाजार में फटी IED, 7 लोगों की मौत, 18 घायल

पाकिस्तान में बड़ा धमाका: लक्की मरवत के बाजार में फटी IED, 7 लोगों की मौत, 18 घायल

Pakistan IED Explosion: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पख्तूनख्वा में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोग मारे गए। वहीं, इस हादसे में करीब 18 लोग घायल होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस को शक है कि यह धमाका किसी गाड़ी में रखे IED से किया गया था। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

जांच के लिए इलाके को सील कर दिया गया है। विस्फोट के बाद बम निरोधक दल मौके पर पहुंचा और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट एक भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में हुआ, इसलिए हमले वाली जगह से गुजर रहे बड़ी संख्या में नागरिक भी मारे गए और घायल हुए।

यह खबर अपडेट की जा रही है…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *